रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ऐसा कर अंबानी ने अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर आंकी गई है। वहीं, जैक मा की कुल संपत्ति 44 अरब डॉलर आंकी गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग 1.7 फीसदी बढ़ गई।

इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जैक मा के अलीबाबा समूह को इस साल 1.4 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अमेरिका जब बाजार बंद हुआ तो जैक मा की संपत्ति 44 बिलियन डॉलर थी। अलीबाबा अमेरिकन शेयर मार्केट में लिस्टेड है.

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अंबानी ने एडवांस फाइबर बेस ब्रॉडबेंड कनेक्टिविटी सर्विस जियो गीगा फाइबर और जियो गीगा टीवी, एक ऐसा सेट टॉप बॉक्स जिसपर 4के रिजॉल्यूशन में वीडियो देखा जा सकता है, लॉन्च किए थे। वहीं मुकेश अंबानी ने एजीएम के सम्मेलन में कहा था, “जैसे ही हम अपने स्वर्णिम दशक में कदम रखते हैं, हम खुद को भारत के उदय के प्रति रिलायंस की अविश्वसनीय वचनबद्धता की याद दिलाते हैं। सर्वशक्तिमान ईश्वर हमें हमारे मकसद में कामयाब बनाए।”

भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के 100 अरब डॉलर (करीब 6.85 लाख करोड़ रुपये) की कंपनी बनने के बाद अब रिलायंस भी इस क्लब में शामिल हो गई है। बृहस्पतिवार को शेयर बाजार की तेजी के बाद रिलायंस 100 अरब डॉलर की कंपनी बनने में सफल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here