Lata Mangeshkar के निधन पर Kumar Vishwas ने जताया शोक, बोले- “स्वरलोक” की मां “सुरलोक” की महायात्रा के लिए कर गईं प्रस्थान

0
602
Kumar Vishwas
Kumar Vishwas

Lata Mangeshkar Passes Away: सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश गमगीन हो गया है। हिंदी के मशहूर कवि Kumar Vishwas ने भी लता मंगेशकर की मृत्‍यु पर शोक जताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर कुमार विश्‍वास ने ट्वीट किया, “स्वरलोक” की मां “सुरलोक” की महायात्रा के लिए प्रस्थान कर गईं।हमारी मंगल-ध्वनियों, हमारी भाव-गंगोत्री को गीत करने वाला कंठ, परम विश्रांति की गोद में सो गया। सरस्वती मां की आवाज़ अपनी पुण्य-काया को त्यागकर, परमसत्ता के धाम चली गई। स्वरों की ममतामयी मां तुम हमारे लोककंठ में थीं और रहोगी।”

Corona से संक्रमित थी Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया है। वे 92 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था। बता दें कि बीते 28 दिनों से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थीं। 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॅास्पिटल में एडिमट किया गया था। उनकी हालत नाजुक हो गई थी, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर देश में शोक की लहर है।

Legendary Singer Lata Mangeshkar Passes Away
Legendary Singer Lata Mangeshkar Passes Away

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने ट्वीट कर दी जानकारी

सुरों की मलिका लता मंगेशकर के निधन की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ”देश की शान और संगीत जगत की सिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दु:खद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here