Lata Mangeshkar के निधन पर बॅालीवुड में शोक की लहर, अक्षय कुमार- अजय देवगन समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

0
760
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar के निधन पर बॅालीवुड में शोक की लहर

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज यानी 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक की मृत्यु ने सभी को सदमे डाल दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर दिग्गज को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। बेशक आज वो हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनके गानें आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में कई हिट गाने दिए जो आज भी लोगों की जुंबा पर है।

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

बॉलीवुड हस्तियों ने Lata Mangeshkar को दी श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने लिखा, “मेरी आवाज़ ही पहचान है, गर याद रहे और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है!
लता मंगेशकर जी के निधन से बहुत दुखी हूं, मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ओम शांति (sic)।

अजय देवगन ट्वीट
अर्जुन रामपाल ट्वीट
बुमन ईरानी ट्वीट
मनोज बाजपेयी ट्वीट

गौरतलब है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था। बता दें कि बीते 28 दिनों से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॅास्पिटल में एडिमट किया गया था। उनकी हालत नाजुक हो गई थी, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर देश में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here