“हमसे कोई गलती नहीं हुई है बल्कि…”, जानिए काननू मंत्री पद से हटने पर क्या बोले किरेन रिजिजू?

0
15
Kiren Rijiju
Kiren Rijiju

Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू को गुरुवार को कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान विभाग का मंत्री बना दिया गया। वहीं, अब कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को सौंप दी गई है। आज यानी शुक्रवार 19 मई को रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान विभाग में केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कानून मंत्रालय से हटाए जाने को लेकर रिजिजू से सवाल किया गया। उस पर उन्होंने कहा,”हमसे कोई गलती नहीं हुई है। सरकार का काम है मंत्रीमंडल में फेरबदल करना और फेरबदल चलता रहता है।”

Kiren Rijiju
Kiren Rijiju

Kiren Rijiju: पहले भी संभाली है कई जिम्मेदारियां- रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज पृथ्वी विज्ञान विभाग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस दौरान उन्होंने कहा,”पीएम मोदी ने मुझे इससे पहले भी कई अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दे चुके हैं।” विरोधियों के सवालों को लेकर रिजिजू ने कहा,”वो विपक्ष हैं उनका तो काम ही है बोलना, इसलिए वह तो बोलेंगे ही।”

आपको बता दें कि पृथ्वी विज्ञान विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही मंत्री किरेन रिजिजू एक्शन मोड में दिखे। वे पीएम मोदी की महत्वकांक्षी परियोजना समुद्रयान के कार्यान्वयन को लेकर उत्सुक भी दिखें।
मालूम हो कि सरकार की योजना गहरे समुद्र में समुद्रयान को भेजे जाने की प्लानिंग है।

मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद बने थे कानून मंत्री
किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। उनका जन्म 19 नवंबर 1971 में अरुणाचल प्रदेश में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की है। रिजिजू ने वर्ष 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत कर पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री के रुप में जगह बनाई। इसके बाद 2019 मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। जिसके बाद 2021 में हुए मोदी कैबिनेट के विस्तार के दौरान उन्हें कानून मंत्री का प्रभार सौंपा गया था। रिजिजू से पहले रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री थे।

यह भी पढ़ेंः

G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान रवाना हुए PM Modi, बोले- वैश्विक विषयों पर…

आनंद मोहन की रिहाई को लेकर SC ने नीतीश सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here