बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच  ने अश्लील फिल्में बनाने और ओटीटी एप्लिकेशन पर अपलोड करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। कुंद्रा को कोर्ट में पेश करने के बाद 23 जलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

मुंबई पुलिस ने उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वे अश्लील फिल्मे बनाते थे और ऐप  की मदद से प्रसारित करते थे। साथ ही इसका तार इग्लैंड तक जुड़ा हुआ है।

अब उनकी गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री के सेलेब्स का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। जहां राखी सावंत, मीका सिंह और पूनम पांडे का रिएक्शन देखने को मिला, वहीं अब कंगना ने इस केस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

क्वीन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। राजनीति से लेकर बॉलीवुड पर कंगना तीखे वार करती रहती हैं। उन्होंने इस मामले पर अपना रिएक्शन शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री की तुलना गटर से की है।

पोस्ट में कंगना ने लिखा, “इसीलिए मैं मूवी इंडस्ट्री को गटर कहती हूं हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती। अपनी अपकमिंग प्रोडक्शन फिल्म टीकू वेड्स शेरू में इस इंडस्ट्री की कई छिपी हुई बातों को मैं खोलने जा रही हूं। हमें इस क्रिएटिव इंडस्ट्री में एक स्ट्रांग वैल्यू सिस्टम की जरूरत है और जाहिर तौर पर कोई ऐसा जो नजर रख सके।”

56

कंगना के अलावा पूनम पांडे और मीका सिंह ने भी अपना रिएक्शन साझा किया है। जहां पूनम ने शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के प्रति सहानुभूति जताई है। वहीं मीका सिंह ने कहा, “मैं वेट कर रहा हूं कि क्या होगा, जो होगा अच्छा होगा। मुझे उस एप्लीकेशन के बारे में इतनी समझ नहीं है। मैंने एक एप्लीकेशन देखी थी वो सिंपल एप थी। ज्यादा कुछ था नहीं उसमें, तो अच्छे की उम्मीद करें, राज कुंद्रा बेहद ही अच्छे इंसान हैं। देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है ये तो वो खुद ही बता सकते हैं।”

बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला है कि राज कुंद्रा की कंपनी को उमेश कामत नाम का शख्स चलाता था। कुंद्रा उसमें पैसे इनवेस्ट करते थे।

उमेश कामत इंग्लैंड स्थित एक कंपनी के लिए कॉर्डिनेटर के रूप में काम करता था। वह गहना वशिष्ठ से अश्लील वीडियो लेता था और उन वीडियो को इंग्लैंड स्थित कंपनी में भेजता था जिसे ‘हॉटशॉट्स’ नाम के ऐप पर अपलोड किया जाता था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here