अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का जयगान… लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से जुड़े हर अपडेट के लिए आप लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिये...

0
131
ISRO Chandrayaan-3
ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: आज भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण पूरा हो चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) को लॉन्च कर दिया है और ये अब अंतरिक्ष के लिए रवाना हो चुका है। बता दें, करीब 42 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच पाएगा।

ना सिर्फ देशवासी बल्कि पूरी दुनिया इस वक्त भारत की ओर देख रही है, क्योंकि साल 2019 में जो चंद्रयान-2 मिशन असफल साबित हुआ था उसी संकल्प को अब चंद्रयान-3 के जरिये पूरा करने की इसरो की कोशिश है। गौरतलब है कि ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था।

इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर द्वारा शुक्रवार (14 जुलाई) को लॉन्च किया गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के पूर्व चीफ के सिवन भी रहे। इस तीसरे चंद्र मिशन में भारतीय वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है।

अगर इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत भी ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। बेशक इससे भारत की रुतबे में चार चांद लगेंगे और वैश्विक पटल पर भारत का कद भी बढ़ेगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से जुड़े हर अपडेट के लिए आप लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिये…

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने चंद्रयान-3 लॉन्च को बताया ‘ऐतिहासिक क्षण’

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्वीट किया, ”ऐतिहासिक क्षण! भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है, इसका वजन करीब 3,900 किग्रा है।”

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE:भारत के लिए गौरव का क्षण” -केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

चंद्रयान-3 के लॉन्च के समय सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ”यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है कि हम इस इतिहास का हिस्सा बन सके। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद देता हूं।”

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: ISRO के पूर्व वैज्ञानिक नारायणन ने इसरो टीम को दी बधाई

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने इसरो टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह मिशन सफल होगा।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: चंद्रयान-3 ने लिखा भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय -पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर ट्वीट कर लिखा, “चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।”

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: चंद्रयान 3 ने शुरू कर दी चांद की यात्रा- इसरो चीफ सोमनाथ

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि एलवीएम 3-एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है। चंद्रयान 3 ने चांद की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: ऑर्बिट में स्थापित हुआ चंद्रयान-3

चंद्रयान 3 कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो चुका है। मिशन डायरेक्टर एस मोहन कुमार ने ये जानकारी दी है। इसके साथ ही सतीश धवन सेंटर में इस बड़ी उपलब्धी को लेकर जश्न का माहौल है।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: तीसरे चरण में पहुंचा चंद्रयान-3 का लॉन्च

चंद्रयान 3 का लॉन्च अपने तीसरे और अंतिम चरण में पहुंचा। अब क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट हो चुका है और चंद्रयान को लेकर आगे की ओर बढ़ रहा है।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: बूस्टर को रॉकेट से किया गया अलग

चंद्रयान 3 के लॉन्च होने के बाद बूस्टर और पेलोड को रॉकेट से अलग कर दिया गया है।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: ISRO ने चंद्रयान-3 को किया लॉंन्च

चंद्रमा की सतह पर अपनी छाप छोड़ने के लिए इसरो का मून मिशन चंद्रयान 3 अंतरिक्ष के लिए रवाना हो चुका है। करीब 42 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच पाएगा।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भारी संख्या में जुटे लोग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से आज चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। आंध्र प्रदेश में इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: चंद्रयान-3 लॉन्चिंग LIVE देखने के लिए यहां क्लिक करें

दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर ISRO चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। श्रीहरिकोटा में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब इतिहास रचने की बारी है। बता दें, इसरो की यह दूसरी कोशिश है, जब वह चांद पर अपना रोवर भेजने के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है। इस ऐतिहासिक पल को आप यहां लाइव देख सकते हैं-

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा, “आज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। चंद्रयान-3 मिशन के द्वारा भारत एक बार फिर चांद पर कदम रखने की कोशिश करेगा। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की पूरी टीम के साथ-साथ और समस्त देशवासियों को अनंत शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि हम शीघ्र ही चांद पर भी तिरंगा फहराएंगे।”

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: दिल्ली पुलिस ने ISRO को शुभकामनाएं

दिल्ली पुलिस ने चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो को शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चंद्रयान-2 के चार साल से भी कम समय में भारत दोबारा मिशन के लिए तैयार है।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE:  ये तारीखें हैं खास

14 जुलाई 2023 : चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्चपैड से उड़ान भरेगा।

23/24 अगस्त 2023 : इसरो के वैज्ञानिकों ने 23-24 अगस्त को चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की योजना बनाई है, जिससे भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाले देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ही ऐसा कर पाए हैं।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा, “14 जुलाई को भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। मैं चंद्रयान-3 मिशन के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं, आप सभी को इसके बारे में और ज्यादा जानना चाहिए।”

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू

चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है, श्रीहरिकोटा में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब सभी को लॉन्चिंग के वक्त का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here