International Womens Day: दुनिया भर में इन महिला सितारों ने मचाया है धमाल, इनके मोटिवेशनल कोट्स महिलाओं को आगे बढ़ने की देते हैं प्रेरणा

International Womens Day:आज यानी 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करना और महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाना है।

0
406
International Women’s Day
International Women’s Day

International Womens Day: आज यानी 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करना और महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाना है। आज हम अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 ऐसी फेमस महिलाओं के बारें में बात करेंगे जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाया हुआ है।

International Womens Day:प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)

बॉलीवुड से हॉलीवुड सुपरस्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) आए दिन देश का मान बढ़ाती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं, उनकी फिल्में न केवल मनोरंजन से भरपूर बल्की प्रेरणादायक और विचारों से भरी हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में खुद को निखारा है और आज इतना ऊंचा मुकाम हासिल किया है।

International Women’s Day
International Womens Day

Priyanka Chopra को लोग उनके विचारों से काफी पसंद करते हैं वह महिलाओं को मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्ररित करती रही हैं। अपनी जबरदस्‍त अदाकारी के कारण वह भारत में Highest Paid हाई-प्रोफाइल हस्तियों में से एक हैं। साथ ही उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। इतना ही नहीं टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया है। उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम, बर्फी,जय गंगाजल Bajirao Mastani, मुझसे शादी करोगी, Aitraaz, Kaminey, Gunde, फैशन, कृष उनकी सबसे बेहतरीन फिल्‍म मानी जाती हैं।

International Women’s Day
International Womens Day

प्रियंका अपने लाखों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा और समय-समय पर अपने हर काम से लोगों को प्रभावित करती रही हैं। आज हमने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा कहे गए मोटिवेशनल कोट्स हिंदी को सूचीबद्ध किया है जो उनके फैंस सहित कई लोगों के लिए प्रेरणा का कारण बनते हैं।

-प्रियंका चोपड़ा कहती हैं- “काले, भूरे, सफेद, पीले – हम हमेशा रंगों के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? मैं एक लड़की हूं, इसलिए मैं एक वैश्विक समुदाय में विश्वास करती हूं।”

-“आप एक पूर्ण महिला हो सकती हैं और स्मार्ट और सख्त भी हो सकती हैं और अपनी स्त्रीत्व को नहीं खो सकती हैं.”

-“कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जीवन में कहां जाते हैं या आपकी शादी किससे होती है, आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना होगा, चाहे आप इसका इस्तेमाल करें या न करें।”

-एक आत्मनिर्भर लड़की अपनी शर्तों पर जीवन जी सकती है।

-“कोई भी बदलाव आसान होता है अगर आप खुद पर और अपनी प्रतिभा पर विश्वास करते हैं।”

-“महत्वाकांक्षी महिला ये नकारात्मक रूप से जुड़ा एक शब्द है। लोग कहते हैं कि वह बहुत महत्वाकांक्षी है। यह बुरी बात क्यों है?”

International Women’s Day
International Womens Day

2- सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली सुष्मिता सेन ब्यूटी क्वीन के नाम से जानी जाती है। उन्होंने वर्ष 18 साल की उम्र में 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। सुष्मिता मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हैं। उनकी फिल्मों में आंखें, समय, मैं हूं ना, बेवफा, मैंने प्यार क्यों किया, चिंगारी जैसे कई फेमस फिल्में शामिल हैं।

हालांकि वह तमिल और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। अपने एक्टिंग करियर में सुष्मिता ने फिल्मफेयर अवार्ड के साथ साथ कई पुरुस्कार अपने नाम किये हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। वह एक middle class परिवार से थी। उनके मोटिवेशनल कोट्स लोगों को हमेशा प्रेरित करते हैं।

-ये दुनिया बहुत खूबसूरत हो सकती है, अगर महिलाएं फैसला लें कि वो अपने लिए क्या चाहती हैं।

-मुझे डायमंड खरीदने के लिए किसी पुरुष की जरूरत नहीं, मैं ये खुद कर सकती हूं।

-हमेशा ज्ञान को अपना हथियार बनाएं, एक दिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

-मुझे असफल होने का डर नहीं है। आप जिंदगी में कभी ना कभी हार का सामना करते ही हैं।

-आप जितने रिश्ते बनाते हैं, आप हर एक रिश्ते में उतना ही ग्रो करते हैं।

-अगर किसी रिश्ते में सारे त्याग आप ही करेंगे तो आप सुखी नहीं रह पाएंगे।

International Women’s Day
International Womens Day

3-तबू- (Tabu)

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस तबू सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि भारत की कई भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं। तबू ने अपने करियर को उस मुकाम पर पहुंचाया है जहां उनकी पहचान एक बहुत ही वर्सेटाइल एक्ट्रेस के तौर पर होती है। उनका फिल्मी करियर 1980 से ही शुरू हो गया था और अब वो सफलता पूर्वक इंडस्ट्री में 40 साल बिता चुकी हैं। तबू ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

हिंदी फिल्मों के साथ- साथ तबू ने तेलेगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। तबू बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और जब- जब पर्दे पर आती हैं दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। तबू का पहला लीड रोल था ‘कूली नंबर 1’ में, यह एक तेलुगू फिल्म थी। तबू की पहली हिंदी फिल्म थी ‘प्रेम’ । तबू हमेशा महिलाओं को सशक्त करने के लिए काम करती रही हैं। तबू ने नारीवादी को लेकर अपने विचार पेश करते हुए महिलाओं द्वारा समाज में दिए जा रहे अपने योगदान को सराहा है।

-“मैं नारीवादी कहलाना नहीं चाहती, लेकिन मैं नारीवाद का खंडन नहीं करती। हमारे काम इन नारीवादी लेबलों से कई ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।”

International Women’s Day
International Womens Day

4-बियॉन्से (Beyonce)

बियॉन्से गज़ेल नॉलेस (Beyoncé Giselle Knowles)एक अमेरिकी गायिका हैं, निर्माता एवं अभिनेत्री हैं। बियॉन्से को 1990 में डेस्टिनिज़ चाइल्ड की मुख्य गायिका के तौर पर लोकप्रियता हासिल हुई जो उस वक्त विश्व का सबसे ज़्यादा बिकने वाला लड़कियों का संघ था।

पॉप स‍िंगर ब‍ियोंसे 28वीं बार ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम करने वाली पहली फीमेल स‍िंगर हैं। 31 साल की टेलर स्‍व‍िफ्ट पहली ऐसी मह‍िला स‍िंगर बन गई हैं, ज‍िन्‍होंने तीन बार बेस्‍ट एलबम का अवॉर्ड जीता है। बता दें कि फैशन में तो बियॉन्से टॉप पर है ही वहीं हाल ही में उनका नाम फोर्ब्स मैगजीन में 72वें स्थान पर भी आया है। उनकी मोटिवेशनल कोट्स लोगों को महिलाओं को समाज में समानता दिलाने के लिए प्रेरित करती हैं।

-बियॉन्से कहती हैं- हमें अपने लड़कों को समानता और सम्मान का नियम सिखाना होगा, ताकि जैसे-जैसे वे बड़े हों, और उनके लिए लैंगिक समानता जीवन का एक स्वाभाविक तरीका बन जाए। और हमें अपनी लड़कियों को यह सिखाना होगा कि वे मानवीय रूप से यथासंभव ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं।

International Women’s Day
International Womens Day

5- रिहाना (Rihanna)

रिहाना उन पॉप सिंगर्स में से एक मानी जाती है जिनका नाम बिलबोर्ड 200 की लिस्ट में टॉप 10 में आता है। रिहाना अपने डांस और गानों के लिए व ज्यादातर म्यूज़िक एल्बमस के लिए वर्ल्ड लेवल तक मशहूर हैं उनके नाम कई ग्रेमी अवार्ड्स भी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उनकी पूरी जीवनी के बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते हैं कौन है रिहाना और कैसी थी उनकी पूरी जीवनी। रिहाना का जीवन बहुत संघर्षों से गुज़रा है। रिहाना बचपन में अपने पिता के साथ ब्रिजटाउन की गलियों में कपड़े बेचा करती थी।

उस समय उनके पिता शराब और कोकीन के नशे के आदी थे और इससे रिहाना का बचपन काफ़ी हद तक प्रभावित हुआ और साथ उनके माता के उनके पिता के रिश्ते में भी काफ़ी ज्यादा प्रभाव पड़ा। 7 साल की उम्र रिहाना ने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर एक म्यूजिक बैंड बनाया। जब वह 14 साल की उम्र में थी तब एक सिंगिंग कांटेस्ट के दौरान अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर एवान रोजर्स की नज़र उन पर पड़ी और उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। उनकी मोटिवेशनल कोट्स लोगों को महिलाओं को समाज में समानता दिलाने के लिए प्रेरित करती हैं।

-“एक महिला के बारे में कुछ ऐसा खास है जो पुरुषों की दुनिया में खास नहीं है जो उनपर हावी है। यही खास बात महिलाओं को शक्ति, बुद्धि और निडरता का संकेत देती हैं।”

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here