IGNOU January 2022 के लिए पांचवी बार बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की तारीख, यहां जानें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

IGNOU January 2022: इग्नू के जनवरी सत्र में एडमिशन के लिए अब छात्र 15 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है।

0
273
IGNOU New Courses: इग्नू ने शुरू किया MBA, M.Com ऑनलाइन कोर्स, यहां से करें रजिस्ट्रेशन; Job Professionals कर सकते हैं अप्लाई
IGNOU New Courses: इग्नू ने शुरू किया MBA, M.Com ऑनलाइन कोर्स, यहां से करें रजिस्ट्रेशन; Job Professionals कर सकते हैं अप्लाई

IGNOU January 2022: Indira Gandhi National Open University में जनवरी 2022 सत्र के लिए Registration की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र इग्नू में एडमिशन के लिए 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इग्नू में जनवरी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। यह तारीख पांचवीं बार बढ़ाई गई है।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 28

सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी, इसके बाद 10 फरवरी की गई, तीसरी बार में इसे बढ़ाकर 21 फरवरी किया गया और इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। जिन छात्रों ने अब तक IGNOU January 2022 के लिए Registration नहीं कराया, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

ट्वीट कर शेयर की जानकारी

इग्नू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया है कि सत्र 2022 के लिए Fresh Admission और Re-Registration की आखिरी तारीख को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही पोस्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भी बताएं गए हैं।

IGNOU January 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

चरण 1. सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर “Registration Link” पर क्लिक करें।

चरण 3. अब IGNOU Registration Form भरें।

चरण 4. इसके बाद अपको Registered Email और Mobile Number पर Login Credentials मिलेंगे।

चरण 5. अब Login करें और अपना Personal और Educational Details दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।

चरण 6. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

चरण 7. अपने आवेदन शुल्क का भुगतान Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से करें।

चरण 8. अंत में अपने IGNOU January 2022 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकाल लें।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

January 2022 Re-Registration के लिए ऐसे करें आवेदन?

चरण 1. सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर “Re-Registration” पर क्लिक करें।

चरण 3. अब अपने Registration Number और Password दर्ज करें और “Login” पर क्लिक करें।

चरण 4. इसके बाद “IGNOU Re-Registration Form” में आवश्यक विवरण भरें।

चरण 5. अब Subject List में से अपने विषयों का चयन करें।

चरण 6. अपने आवेदन शुल्क का पुन: भुगतान Net Banking, Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से करें।

चरण 7. अंत में अपने IGNOU January 2022 Re-Registration फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकाल लें।

feature image31 e1649225504864

पेश करते हैं 200 से अधिक Courses

इग्नू विभिन्न विषयों में 200 से अधिक कोर्स कराता है। इसमें Masters Degree, Graduation Degree, PG Diploma और UG Diploma, PG Certificate और Certificate Program Courses शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here