Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर देश ने देखा ‘नारी शक्ति’ का जलवा

0
10

Republic Day 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर आत्मनिर्भरता, नारी शक्ति और विकसित भारत की झलक दिखाई दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का अद्भुत कौशल देखने को मिला। बता दें की गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत द्रौपदी मुर्मू द्वारा कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण के साथ की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू और Emmanuel Macron का स्वागत किया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड पर खास रही क्योंकि पहली बार नारी शक्ति का जलवा परेड में देखने को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन नारी शक्ति की थीम पर किया गया है। कार्यक्रम में चार MI-17 IV हेलीकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर फूलों की वर्षा की। गणतंत्र दिवस की परेड में महिलाओं के शौर्य और झांकी को देखकर पूरा देश अचंभित रह गया। महिलाओं की ताकत को देख पूरा देश महिलाओं पर गर्व कर रहा है।

सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं ने ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ की विषय वस्तु पर आधारित अपनी झांकियों में अपनी संपत्तियों और भारत की बढ़ती सैन्य ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना की झांकी में जहाज निर्माण में भारत की बढ़ती शक्ति को उजागर करते हुए स्वदेशी रूप से निर्मित विमान वाहक आईएनएस विक्रांत और अत्यधिक सक्षम एस्कॉर्ट पोत आईएनएस दिल्ली, आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शिवालिक, एलसीए, एएलएच और कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी को दर्शाया गया। नौसेना की झांकी की विषयवस्तु नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता रही। परेड में पहली बार तीनों ही सेनाओं के महिला दस्ता ने भी परेड में शिरकत की है। इस दौरान 15 महिला पायलट भी भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग पास्ट का हिस्सा रही। वहीं महिला कर्मी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here