हमीरपुर जिले की मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानी गाँव में एक अनोखी घटना घटी। जब एक शादी समारोह में दुल्हन के सामने उसके दूल्हे को भरे मंडप से एक लड़की ने भगा लिया।बरात बांदा से आ चुकी थी, दूल्हा सज धज कर तैयार था।  तभी एक अनजान लड़की की अपने कुछ साथियों के साथ असलहों रे साथ आती है और भरे मंडप से दूल्हे को उठा ले जाती है। ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही देखते आए हैं जहां आमतौर पर लड़का, लड़की को भगा ले जाता है। लेकिन यह मामला तो फिल्मों से भी एक कदम आगे निकला।

दुल्हन के घर वालों ने शादी समारोह के दौरान घटी इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस जांच में जुट गई  है।  चश्मदीदों और जानने वालों का कहना है की वो लड़की दूल्हे की प्रेमिका थी, और जब उसको शादी की सूचना मिली तो उसने यहाँ आकार तांडव मचाया और दूल्हे अशोक यादव को गाड़ी में बिठा अपने साथ ले गई। पर दूल्हे का पिता इस पूरी घटना से निराश है।

लड़की के पिता ने  इसे धोखा बताते हुए इंसाफ की मांग की है। लड़की के पिता का कहना है कि “मैंने  मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे अपनी बेटी की शादी की तैयारी की थी, लेकिन मेरे साथ धोखा हुआ है, मुझे इन्साफ चाहिए। दुल्हन का कहना है कि ” जैसा धोखा मेरे साथ हुआ है ऐसा किसी और के साथ ना हो इसलिए मुझे इन्साफ मिले।”

फिलहाल पुलिस इस प्रकरण की छानबीन करने में जुटी हुई है। अभी तक दूल्हे का कोई सुराग नहीं मिला है। शादी के हसीन सपने मन में संजोकर बैठी दुल्हन के सपने बिखर से चुके है।  दूल्हे के साथ साथ दुल्हन के परिजन दूल्हे अशोक की खोजबीन में लगे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here