Gurmeet Ram Rahim: रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार, 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

0
314
This is the yearly judicial verdict of 2017

Gurmeet Ram Rahim: रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार दिए गए हैं। 12 अक्टूबर को इस मामले पर सजा सुनाई जाएगी। 10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे रणजीत सिंह की हत्या कर दी गयी थी। सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया।

2003 में की गयी थी सीबीआई जांच की मांग

पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। साल 2007 में सीबीआई की तरफ से इस मामले पर चार्ज फ्रेम किया गया था। बताते चलें कि राम रहीम को साध्वियों से योन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा मिल चुकी है।

छत्रपति हत्याकांड में भी मिल चुकी है सजा

पंचकूला की सीबीआई अदालत ने साध्वी यौन शोषण के मामले में सुनारिया जेल में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को छत्रपति हत्याकांड में भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। गौरतलब है कि वर्ष 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, छत्रपति अपने समाचार पत्र में डेरा से जुड़ी खबरों को प्रकाशित करते थे। पत्रकार छत्रपति की हत्या के बाद परिजनों ने मामला दर्ज कराया था और बाद में इसे सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया। सीबीआई ने 2007 में चार्जशीट दाखिल कर दी थी और इसमें डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here