ओडिशा और कर्नाटक के पूर्व विधानसभा अध्यक्षों का हुआ निधन, नहीं रहे डी. बी. चंद्रेगौड़ा और महवस्वर मोहंती

0
114

Former Odisha and Karnataka Assembly Speakers Death : ओडिशा के भुवनेश्वर से खबर आ रही है कि ओडिशा असेंबली के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का मंगलवार की सुबह निधन हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उँकास निधन भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में हुआ है। बता दें, 31 अकटूबर को मोहंती अचानक बीमार हो गए थे, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक हफ्ते तक चले इलाज के बाद आज सुबह उनका निधन हो गया। मोहंती का निधन 67 वर्ष की आयु में हुआ।

Former Odisha and Karnataka Assembly Speakers Death : वहीं दूसरी ओर कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दरादाहल्ली बायरगौड़ा चंद्रेगौड़ा का भी आज सुबह निधन हो गया। कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी. बी. चंद्रेगौड़ा ने चिकमगलूर जिले के मुदिगेरे तालुक के दारादाहल्ली में अपने आवास पर अंतिम सांसें ली। कर्नाटक के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (DIPR) ने चंद्रेगौड़ा के निधन की जानकारी दी। चंद्रेगौड़ा का निधन 87 वर्ष की आयु में हुआ।

महवस्वर मोहंती का कार्यकाल

बता दें कि मोहंती ओडिशा के पुरी निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। लगभग तीन दशकों से वह ओडिशा की राजनीति में सक्रिय रहे। साल 1995 में वह पहली बार जनता दल की ओर से चुनाव लड़कर विधायक बने। साथ ही लगातार 5 बार पुरी से चुनाव जीता । वर्ष 2004 में मोहंती को ओडिशा असेंबली के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया, जहां उन्होंने 4 वर्षों तक पद संभाला।

यह भी पढ़ें:

“कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा”, ऐप घोटाले को लेकर PM Modi ने बघेल सरकार पर साधा निशाना

Karnataka: महिला अधिकारी की हत्या के आरोपी ड्राइवर को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…