Facilities For Former President: आलीशान बंगला, 1.5 लाख पेंशन… रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्ट्रपति को मिलती हैं ये सुविधाएं

द्रौपदी मुर्मू को देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने के बाद रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति भवन को खाली करना होगा। अब उन्हें नई दिल्ली में 12 जनपथ पर स्थित आलीशान बंगला मिलेगा।

0
208
Facilities for former President
Facilities for former President: रिटारमेंट के बाद रामनाथ कोविंद को मिलेंगी ये सुविधाएं

Facilities for former President: देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आादिवासी महिला द्रोपदी मूर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने जा रही हैं। वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होगीं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हो चुका है। राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है। जिसके चलते राष्ट्रपति को कई सुविधाएं मिलती हैं। अब काफी लोगों के मन में सवाल होगा कि राष्ट्रपति को रिटायर होने के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? आइये जानते हैं कि देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

Facilities for former President

रामनाथ कोविंद को मिलेगा आलीशान बंगला

द्रौपदी मुर्मू को देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने के बाद रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति भवन को खाली करना होगा। अब उन्हें नई दिल्ली में 12 जनपथ पर स्थित आलीशान बंगला मिलेगा। रामनाथ कोविंद अब नए बंगले में शिफ्ट होने के बाद कांग्रेस प्रम्मुख सोनिया गांधी के पड़ोसी हो जाएंगे, क्योंकि सोनिया गांधी का आवास 12 जनपथ के ठीक बगल में है। बता दें कि इस बंगले में राम विलास पासवान रहा करते थे। जिनके निधन के पूर्व कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद खाली करवा दिया गया था।

Facilities for former President

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इतनी मिलेगी पेंशन

प्रेसिडेंट्स इमॉलुमेंट्स एंड पेंशन एक्ट के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1.50 लाख रुपये पेंशन मिलेगी। बता दें कि 2008 में हुए संशोधन से पहले तक पूर्व राष्ट्रपति को मिलने वाली पेंशन की रकम 50 हजार रुपये थी।

Facilities for former President

Facilities For Former President: रिटायरमेंट के बाद रामनाथ कोविंद के और क्या-क्या सुविधाएं मिलेगीं?

पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को दो लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन, इंटरनेट कनेक्‍शन, मुफ्त पानी और बिजली की सुविधा के साथ-साथ कार और ड्राइवर की फैसिलिटी भी मिलेगी। उन्‍हें दो सेक्रेटरी और दिल्‍ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी। रामनाथ कोविंद को आजीवन मुफ्त मेडिकल ट्रीटमेंट मिलेगा। उन्हें फ्री फर्स्‍ट क्‍लास रेल टिकट और फ्लाइट टिकट की भी सुविधा मिलेगी।

संबंधित खबरें…

Ram Nath Kovind Retirement: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का आखिरी दिन, आज शाम 7 बजे देश को करेंगे संबोधित

President Or Vice President Salary: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? यहां जानें हर डिटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here