Ram Nath Kovind Retirement: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का आखिरी दिन, आज शाम 7 बजे देश को करेंगे संबोधित

0
221
Ram Nath Kovind Retirement
Ram Nath Kovind Retirement

Ram Nath Kovind Retirement: देश के मौजूदा राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद आज रिटायर हो जाएंगे। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई (आज) समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक आज शाम 7 बजे वह देश संबोधित करेंगे। उनका भाषण आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन (Doordarshan) के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

आज राष्‍ट्रपति भवन विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद, निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में 3 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।

Ram Nath Kovind Retirement
Ram Nath Kovind Retirement

Ram Nath Kovind Retirement: रामनाथ कोविंद 2017 में राष्‍ट्रपति पद पर हुए थे निर्वाचित

बता दें कि रामनाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 में भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। राष्‍ट्रपति पद के लिए 5 साल का कार्यकाल होता है जो कल सोमवार के दिन समाप्त हो रहा है। रिटायरमेंट के बाद निवर्तमान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 जनपथ में रुकेंगे। यह बंगला कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के ठीक बगल में है। 25 जुलाई को रामनाथ कोविंद इस बंगले में शिफ्ट कर जाएंगे।

Ram Nath Kovind Retirement
Ram Nath Kovind Retirement

द्रौपदी मुर्मू 15वें राष्‍ट्रपति पद पर सोमवार को लेंगी शपथ

बता दें कि 21 जुलाई को हुई मतगणना में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश के राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हो गई है। कल यानी 25 जुलाई (सोमवार) को वह नए राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। 64 वर्षीय मुर्मू ने 64 प्रतिशत से अधिक वैध मतों के साथ भारी अंतर से जीत हासिल की थी। राष्‍ट्रपति पद पर निर्वाचित होने वाली वह पहली आदिवासी होंगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here