फेसबुक (Facebook), इंस्ट्राग्राम (Instagram), व्हाट्सएप (Whatsapp) और ट्विटर (Twitter) के बिना आज की दुनिया एक मिनट भी नहीं बिताना चाहती है। सोशल मीडिया (Social Media) लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कुछ पल के लिए यह सभी साइट डाउन हो जाती हैं तो लगता है कि तूफान आ गया है। साल 2020 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में भारतीय सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। करीब 346.2 मिलियन लोग फेसबुक के दीवाने हैं। दुनियाभर में फेसबुक की बढ़ती दीवानगी को देखते हुए एक व्यक्ति ने लोगों को फेसबुक कम इस्तेमाल करने की सलाह दी। उस व्यक्ति ने लोगों के सर से फेसबुक का भूत उतारने के लिए Unfollow Everything नाम का ऐप भी बना दिया। लोगों को फेसबुक न इस्तेमाल करने की सलाह फेसबुक पर देने लगा। यह बात फेसबुक प्रबंधन के नजर मे जब आई तो उन्होंने इस व्यक्ति को फेसबुक से जीवन भर के लिए बैन कर दिया और घर पर नोटिस भेजकर कहा कि भविष्य में कभी भी इस तरह की डिवाइस फेसबुक के खिलाफ न बनाएं वरना कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।
Unfollow Everything नाम का बनाया था App
इस खबर की पूरी जानकारी स्टेल नाम की अंग्रेजी वेबसाइट पर दी गई है, जिसमें व्यक्ति ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि, फेसबुक समय के साथ लोगों को अपनी आगोश में ले रहा है। इस बात को ध्यान में रखकर मैंने फेसबुक की आदत को कम करने के लिए Unfollow Everything नाम का एक ऐप बनाया। इस ऐप की मदद से फेसबुक पर जो भी न्यूज फीड होता है, वह अपने आप डिलीट हो जाएगा। जब न्यूज फीड डिलीट हो जाएगा तो लोग कम स्क्रॉल करेंगे। इससे धीरे धीरे फेसबुक की लत कम होने लगेगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप से कोई अनफ्रेंड या अनफॉलो नहीं होगा। पर उनकी न्यूज फीड खुद ब खुद डिलीट हो जाएगी।
60 मिनट में Facebook को होता है मिलियन का फायदा
इस व्यक्ति ने बताया कि रविवार के दिन महज 60 मिनट फेसबुक इस्तेमाल करने से कंपनी को मिलियन का फायदा होता है। यहां पर एड को व्यू करने और लाइक करने से ही कंपनी को भारी मुनाफा होता है। सोचिए अगर इस समय को हम खुद पर लगाएं तो हमे कितना फायदा होगा।
खैर फेसबुक न इस्तेमाल करने की नसीहत देने वाले इन व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट तो बंद हो गया है। अब भविष्य में कभी भी यह फेसबुक नहीं चला पाएंगे।
बता दें कि साल 2020 में मार्च माह में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि दुनियाभर में भारतीय सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमला करते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि किस सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म का भारतीय सबसे अधिक उपयोग करते हैं।
अलग-अलग सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर हैं इतने भारतीय
Facebook- लगभग 346.2 मिलियन
Twitter- लगभग 11.45 मिलियन
Instagram- लगभग 80 मिलियन
YouTube- लगभग 265 मिलियन
Tik Tok- लगभग 300 मिलियन
फेसबुक
दुनिया भर में फेसबुक के करीब 250 करोड़ यूजर हैं।
विश्व भर में हर तीन में से 1 आदमी फेसबुक पर है।
फेसबुक का दुनिया के 70 से ज्यादा शहरों में आफिस है।
फेसबुक के करीब 45 हजार फुलटाईम कर्मचारी हैं।
करीब 14 करोड़ लोग फेसबुक के जरिए अपने ग्राहको से जुड़ते हैं।
फेसबुक पर रोजाना 10 हजार करोड़ मैसेज लिखे जाते हैं।
रोजाना 100 करोड़ स्टोरी फेसबुक पर शेयर किए जाते हैं।
इस प्लेटफार्म पर हर मिनट 10 लाख लोग लॉगइन करते हैं।
भारत
दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय फेसबुक इस्तेमाल करते हैं
2019 में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा।
दुनिया के सिर्फ 4 देशों की आबादी भारत में फेसबुक यूजर से ज्यादा है।
भारत में 50 फीसदी से ज्यादा फेसबुक यूजर 25 साल से कम के हैं।
भारत में 45 करोड़ से ज्यादा लोग हर महीने इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग भारत में हैं।
यह भी पढ़ें:
Facebook Inc. मेटावर्स बनाने के लिए 10,000 नियुक्तियां करेगा, 50 मिलियन निवेश की योजना
Facebook करेगा अनैतिक, सेक्शुअल और विवादास्पद पोस्ट करने वाले अकाउंट को बैन