Punjab में बोले दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal- चरणजीत सिंह चन्नी की नीयत खराब है

0
298
Delhi Covid​​​​-19 Updates
Delhi Covid​​​​-19 Updates

Punjab विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को भटिंडा में व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज दो ऐलान करूंगा। पहला, हमारी सरकार बनेगी तो 1 अप्रैल के बाद हर व्यापारी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होगी। उसके बाद व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। दूसरा, हम आपको ईमानदार सरकार देंगे। भ्रष्टाचार और अफसर राज से मुक्ति दिलाएंगे।

AAP की सरकार बनते ही Punjab के हर व्यापारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी होगी। “Delhi में 49 दिनों की सरकार में अफसरों में हड़कंप मच गया था, रिश्वतखोरी खत्म हो गई थी। Punjab Full State है, यहां भी करके दिखाएंगे।”

AAP को व्यापारियों से पैसा नहीं चाहिए: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारी पार्टियों को व्यापारियों से पैसा चाहिए, मुझे आपसे पैसा नहीं चाहिए। मैं आपको पंजाब की तरक्की में भागीदार बनाने आया हूं। सरकार बनने के बाद वैट का रिफंड तीन से चार महीनों में दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि चन्नी साहब ने अखबार में विज्ञापन दिया कि मैं अफसर राज खत्म करूंगा, तो कर दो अभी तो 2 महीने हैं। नीयत नहीं है, नीयत खराब है। करना हो तो 49 दिन ही बहुत है। चन्नी साहब को तो 5 महीने मिले हैं।

‘दुनिया भर में दिल्ली सरकार की हुई तारीफ’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक Sensitive सरकार ने कोरोना के समय अपनी जनता का साथ दिया, दिल्ली सरकार की तारीफ पूरी दुनिया मे हुई। वहीं जब पंजाब में Corona फैला था तो जनता को अनाथ छोड़ कर CM की कुर्सी की लड़ाई चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here