COVID-19 Vaccine: 12-14 आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण शुरू, 60+ वालों को लगेगा बूस्टर डोज

0
421
Covid-19 Vaccination Drive
COVID-19 Vaccine

COVID-19 Vaccine: देश में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है, साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी अब एहतियाती खुराक दिया जा रहा है। बता दें कि इस आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दिया जा रहा है। यह COVID-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (RBD) प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन है।

इस बीच, 60 वर्ष की आयु के लोगों को आज से एहतियाती खुराक दी जा रही है। बता दें कि इससे पहले, एहतियाती खुराक 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रतिबंधित था, जिनमें कॉमरेडिटीज, फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स शामिल थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ के कोविड-19 टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार यानि आज से 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। 60 साल की उम्र के सभी लोगों को भी आज से ऐहतियाती खुराक मिल सकेगी।

COVID-19 Vaccine: 2021 में शुरू हुआ था राष्ट्रव्यापी COVID टीकाकरण

बता दें कि भारत ने 16 जनवरी, 2021 को अपना राष्ट्रव्यापी COVID टीकाकरण अभियान शुरू किया था। शुरुआत में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाकर शुरू किया गया, फिर इसे फ्रंटलाइन वर्कर्स तक विस्तारित किया गया, इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कॉमरेडिटीज के साथ इसका विस्तार किया गया। बाद में इसका विस्तार 45 वर्ष से अधिक और फिर 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए भी किया गया।

moderna
COVID-19 Vaccine

COVID-19 Vaccine: इस साल 3 जनवरी को शुरू किया गया था किशोरों का टीकाकरण

15-18 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान इस साल 3 जनवरी को शुरू किया गया था और स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और साठ से अधिक व्यक्तियों को एहतियाती खुराक देने के लिए इस साल 10 जनवरी को शुरू किया गया था। मंगलवार शाम 7 बजे तक उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज 180.58 करोड़ को पार कर गया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here