Corona के मामलों में एक दिन में 56 फीसदी वृद्धि, 90 हजार नए केस, Omicron के मामले 2,630 के पार

0
389
Corona Case in India, Corona Update

कोरोना (Corona) के मामले देश (India) में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। मामलों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला समय काफी खतरनाक होने वाला है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 मामले आए हैं। वहीं एक दिन के भीतर कोरोना से देश में 325 लोगों की जान गई है। बुधवार को कोरोना मामलों में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Corona पांच राज्यों में बढ़ा

 Corona  Case
Corona Case

कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में देखे जा रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर 26,538 नए केस आए, पश्चिम बंगाल 14,022, दिल्ली 10,665, तमिलनाडु 4,862 और केरल में 4,801 नए केस आए हैं। 90,928 केसों में से 66.97 फीसदी केस महज पांच राज्यों से आए हैं। इस समय सिर्फ महाराष्ट्र से 21.19 फीसदी केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90,928 नए मामले आए हैं। 19,206 रिकवरी हुई है और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में पिछले 24 घंटों में जो 325 मौत हुई है उसमें सबसे अधिक केरल में हुई है। यहां पर 258 लोगों की जान गई है।

देश में अब तक कोरोना वायरस के लिए 14,13,030 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 68,53,05,751 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Corona के कुल मामले

  Corona  Case In India
Corona Case In India

देश में टोटल मामले: 3,51, 09,286
सक्रिय मामले: 2,85,401
कुल मौतें: 4,82,876
कुल वैक्सीनेशन: 1,48,67,80,227

Omicron की बढ़ती रफ्तार

कोरोना तो देश में बढ़ता ही जा रहा साथ ही कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में ओमिक्रॉन के मामले 2,630 हो गए हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र ओमिक्रॉन का हब बन चुका है। महाराष्ट्र में 797 और दिल्ली में 465 मामले हैं। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज ठीक हुए हैं।

ओमिक्रॉन के कुल मामले: 2,630
ठीक हुए मरीज: 995
महाराष्ट्र: 797
दिल्ली: 465

26 राज्यों में Omicron के मरीज

महाराष्ट्र (797) केस के साथ शीर्ष पर है। दूसरे पर दिल्ली (कुल केस- 465) का नंबर है। इसके अलावा, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में 204, तमिलनाडु में 121, तेलंगाना में 94, , हरियाणा में 71, ओडिशा में 60, उत्तर प्रदेश में 31, आंध्र प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 20, मध्य प्रदेश में 9, उत्तराखंड में 8, गोवा में 5, मेघालय में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, अंडमान एंड निकोबार में 2, असम में 2, पुडुचेरी पंजाब में 2, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1 एक मामले सामने आए हैं।

Omicron से ठीक हुए मरीज

महाराष्ट्र में 330, दिल्ली में 57, राजस्थान में 155, केरल में 58, कर्नाटक में 25, गुजरात में 112, तमिलनाडु में 110, तेलंगाना में 37, हरियाणा में 59, ओडिशा में 5, उत्तर प्रदेश में 6, आंध्र प्रदेश में 6, पश्चिम बंगाल में 4, मध्य प्रदेश में 9, उत्तराखंड में 5, गोवा में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, पुडुचेरी में 2, पंजाब में 2, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1 मरीज ठीक हो चुका है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here