मानव सभ्यता लगातार अमानवीय होती जा रही है। दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां खून से लथपथ एक आदमी लोगों से पानी के लिए भीख मांगता रहा लेकिन वो उसका वीडियो बनाते रहे।

बता दें कि यह घटना दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके की है जहां कतिथ तौर पर मंगलवार (22 अगस्त) को चार लोगों ने अकबर अली नाम के शख्श को चाकुओं से गोद दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर घटनास्थल पर ही चाकू छोड़कर फरार हो गए, जिसमें एक छुरा युवक के सीने में फंसा रहा जबकि दूसरा चाकू पास ही में पड़ा हुआ था। युवक को मरा हुआ समझकर हमलावर भागे। खून से लथपथ हालत में देख वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। खून से लथतथ वह इंसान पानी मांगता रहा पर किसी ने उसे पानी नहीं दिया। बल्कि लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहें।

इस बीच वारदात की सूचना मिलने पर ख्याला थाने की पुलिस टीम पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन करते हुए बुधवार को दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

बाद में पुलिस ने जब इसकी छानबीन की और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो मालूम पड़ा कि मृतक पर पहले से ही आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें स्नैचिंग और एक छेड़छाड़ का मुकदमा भी है। मरने वाला युवक पेशे से बेल्डिंग का काम करता था। इसके आरोपी भी वेल्डर हैं। आरोपियों ने बताया कि अकबर अली आए दिन जबरन वूसली करता था, जिससे वे लोग काफी दहशत में थे। मंगलवार को फिर से पैसों की डिमांड की। मना करने पर अकबर ने चाकू निकाल लिए। पहले तो हाथापाई हुई, उसके बाद चाकू, छुरा छीनकर आरोपियों ने उसी को घोंप दिए।

फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि उनकी नज़र केस के हर पहलु पर है और वो इसकी गहन जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here