चीन की क्लोई चाओ ने इतिहास रच दिया है। हर जगह लोग उनकी चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक चाओ सबकी चहेती बनी हैं। दरअसल क्लोई चाओ ऑस्कर को अपने नाम करने वाली दूसरी महिला डायरेक्टर बन गई हैं। साथ ही पहली एशियाई भी। क्लोई चाओ को नोमाडलैंड फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया है।

बता दें कि, इससे पहले इतिहास में प्रथम बार कैथरीन बिगलो को ऑस्कर से नवाजा गया था। बिगलो को 2010 में हर्टलॉकर के लिए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया था।  जानकर हैरानी होगी कि, चाओ महज 39 साल की हैं। इतनी कम उम्र में इन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया।

नोमाडलैंड, नोमाड समुदाय के वास्तविक जीवन के संघर्ष को दिखाती है। नोमाड ऐसे लोगों के समुदाय को कहा जाता है, जिनका रहने का कोई ठौर-ठिकाना नहीं होता और वो इधर-उधर घूमकर जीविका अर्जित करते हैं। नोमाड में कुछ वास्तविक नोमाड्स को भी कास्ट किया गया था। भारत में नोमाड का मतलब हासिए के लोग होता है। भारत में इसतरह के लोग राजस्थान में सबसे अधिक पाए जाते हैं। ये लोग नाच-गाना के जरिए अपने परिवार को पालते पोसते हैं।

चाओ का नाम आते ही लोग उनके बारे में जानने के लए उत्सुक हो गए हैं। गुगल किया जा रहा है कि, उनका जन्म कहा हुआ है। बता दे कि, चाओ का जन्म चीन के बीजिंग शहर में हुआ था। 14 साल तक वो वहीं रहीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लंदन के बोर्डिंग स्कूल में हुई। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में की। चाओ की यह तीसरी फ़िल्म है। 2015 में चाओ ने पहली फ़ल्म सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी निर्देशित की थी। यह फ़िल्म 31वें इंडिपेंडेंट स्प्रिट्स अवॉर्ड में नामांकित हुई थी। 2017 में उन्होंने द राइडर निर्देशित की थी, जिसमें एक युवा काउ बॉय की जर्नी दिखायी गयी थी। 

दुख की बात तो यह है कि चीनी मूल की होने के बावजूद चीनी दर्शक क्लोई को ऑस्कर अवॉर्ड लेते हुए लाइव नहीं देख सके, क्योंकि चीन में इसका प्रसारण नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीत में अपने कुछ कमेंट्स के लिए क्लोई चाओ का चीनी सोशल मीडिया पर विरोध भी किया जा चुका है। हांगकांग में भी एकेडमी अवॉर्ड्स का प्रसारण नहीं किया गया। ऑस्कर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि फ्री-टू-एयर ब्रॉडकास्टर टीवीबी ने अवॉर्ड समारोह का सीधा प्रसारण नहीं किया।

इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड में नोमाडलैंड की काफी चर्चा हुई क्योंकि, इस फिल्म ने एक पुरस्कार को अपने नाम नहीं किया बल्की, नोमाडलैंड में बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्कर से पहले नोमाडलैंड को गोल्डन ग्लोब, डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ़ अमेरिका अवॉर्ड और बाफ्टा मिल चुका है। इस फिल्म का संपादन भी क्लोई ने ही किया है। मुख्य भूमिका अभिनेत्री फ्रांसेस मैकडॉनाल्ड ने निभायी है, जिन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here