छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) की शुरुआत 8 नवंबर से नहाय खाय से हो गई है। आज से लेकर पूरे चार दिन तक छठ की रौनक घाटों पर दिखाई देगी। पहले दिन की शुरुआत नहाय खाय से होती है। दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन अस्त होते सूर्य को या फिर उदय होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से ये महापर्व शुरू हो जाता है। यह त्योहार खासतौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रेदश और झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है। छठ का पर्व दीवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) मे भी छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है, लेकिन यहां से जो तस्वीरे सामने आ रही हैं वह परेशान करने वाली है।
यमुना की गोद में जहरीली झाग या कहें गाद बैठ गया है। इस प्रदूषित पानी में व्रतियों ने स्नान किया और छठ पूजा की शुरुआत की। बर्फ नुमा दिखने वाला यह पहाड़ जहरीली गाद है।
Chhath Puja 2021 in Yamuna
कोरोना काल के कारण दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा करने की अनुमति नहीं दी है। पर आस्था के महापर्व में लोग डुबकी लगा रहे हैं।
Chhath Puja 2021 in Yamuna
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार दिल्ली के कालंदि कुंज इलाके में यमुना नदी में भारी मात्रा में जहरीली झाग जमा हो गई है। उसी झाग में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई जिसके कारण पानी में झाग दिख रहा है। यह एक तरह की जहरीली गैस होती है। अमोनिया के कारण दिल्ली में पानी सप्लाई में काफी दिक्कत हो रही है।
यमुना नदी के जहरीली पानी में छठ पूजा का व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष अपनी जान को जोखिम में डाल कर यहां पर स्नान कर रही हैं।
Chhath Puja 2021 in Yamuna
यमुना नदी का पानी इनता जहरीला हो गया है किसी की जान भी जा सकती है। पर भक्त अपनी जान को खतरे मेें डाल कर छठ पूजा मना रहे हैं।
इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पानी इतना खराब है कि इसमे नहाने वालों को त्वचा से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं।
Chhath Puja 2021 in Yamuna
हर साल राजधानी में यही तस्वीर देखने को मिलती है। यमुना सालों से इसी तरह दर्द झेल रही है। कोई उनकी तरफ देखने के लिए तैयार नहीं है।
यमुना का झाग वाला पानी दूर से देखने में काफी सुंदर दिखता है लेकिन पास जाकर देखा जाए तो जहरीले पान से मुलाकात होगी।
Chhath Puja 2021 in Yamuna
दिल्ली की हवा जहरीली तो हो गई है। साथ ही पानी में जहर उतर रहा है। इस जहर के बीच जनता रहने के लिए मजबूर है।
यह भी पढ़ें:
Chhath Puja 2021 Date: कब है छठ पूजा? यहां जानें सबकुछ
Chhath Puja 2021: नहाय खाय से छठ की शुरुआत, चार दिन तक घाटों पर रहेगी रौनक