चेतन भगत की हाफ गर्लफ्रेंड विवादों में घिरती नजर आ रही है। चेतन के इस उपन्यास पर कंटेंट चोरी करने का आरोप लग गया है। आपको बता दें कि चेतन भगत की यह किताब काफी लोकप्रिय और प्रसिद्द रचनाओं में से एक है। जो अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस किताब पर आधारित एक फिल्म भी बन रही है लेकिन ऐसे आरोपों में घिरने के बाद इसकी रिलीज़ और सफलता पर संकट के बादल घिरते दिख रहे हैं।

चेतन भगत की इस किताब पर दो लोगों ने आपति दर्ज कराई है। दोनों ही लेखक हैं। इन दोनों ने अपने आरोपों में कहा है कि चेतन भगत की रचना हाफ गर्लफ्रेंड उनके किताब से मिलती जुलती है। जो कानूनन गलत है। इसके अलावा चेतन को बिहार के डुमरांव के शाही परिवार ने भी यह कहते हुए लीगल नोटिस भिजवाया था कि इस किताब में उनका गलत चित्रण किया गया है।

चेतन भगत पर ऐसा आरोप लगाने वाले बिहार के पटना के एक संस्थान ब्रिटिश लिंगुआ के निदेशक बीरबल झा हैं। उनका आरोप है कि ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की कहानी उनके नाटक ‘इंगलिशिया बोली’ से ली गई है। झा का कहना है कि चेतन पटना स्थित उनके संस्थान में भी आए थे। वह यहाँ छात्रों से भी मिले थे। इसी दौरान उन्होंने चेतन को अपना यह नाटक गिफ्ट किया था। झा का कहना है कि उनकी किताब हाफ गर्लफ्रेंड से बहुत पहले आ गई थी।

बीरबल झा के अलावा बेंगलुरु की रहने वाली एक लेखिका ने चेतन भगत पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट से इस किताब पर अस्थाई रोक लगवाने के साथ ही कहा है कि अक्टूबर 2016 में रिलीज चेतन के उपन्यास और उनकी लिखी गई शॉर्ट स्टोरी में काफी समानताएं हैं। 2014 में उनकी किताब ‘लाइफ, ऑड्स ऐंड एंड्स’ नाम से प्रकाशित हुई थी। लेखिका ने कोर्ट में अपनी और चेतन की किताबों में समानताएं भी बताई हैं। ऐसे में चेतन पर लगे यह आरोप उनके लिए चिंता का सबब बन सकते हैं। साथ ही अगर इसमें थोड़ी भी सच्चाई पाई जाती है तो इस पर बन रही फिल्म और युवाओं में लोकप्रिय चेतन भगत की छवि को गहरा धक्का लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here