दुनिया भर में सिर्फ हमारे देश भारत का ही नहीं बल्कि यहां की भाषा का भी डंका बज रहा है। देश की सर्वाधिक बोली,समझी जानी वाली भाषा हिन्दी का शब्द ‘चना’ और ‘चना मसाला’ भी जानेंगे। जैसा कि हमें पता है कि भारत में ये दोनो चीजें हमारे भोजन में सामान्यतः शामिल रहती है। लेकिन अब इसके स्वाद का जायका इतना बढ़ा कि ये अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के पन्नों में विराजमान हो गया। वैसे तो देश की राज्य भाषा हिन्दी ने भी कई अन्य भाषाओं के प्रचलित शब्दों को हुबहु लेकर अपने में समाहित कर लिया और आज उसका विस्तार बड़े ही तेजी से हो रहा है और अब उसका विस्तार यहां तक हो गया है कि अब दूसरे देश के लोग भी उसकी शब्दावली अपना रही है।

बता दें कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 600 शब्द जोड़ो गए हैं जिसमें हिन्दी के शब्द चना और चना दाल भी शामिल है। ऑक्सफोर्ड हर तीन महीने में पूरे दुनिया से अलग अलग भाषाओं की शोध करता है और दुनिया में चल रहे प्रचलित शब्दों को अपनी डिक्शनरी में जगह देता है। यह डिक्शनरी लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित होती है। हिन्दी का ऐसा विस्तार आने वाले भविष्य में भारतीय भाषाओं के लिए एक सकारात्मक पहलू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here