दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल द्वारा Bulli Bai App मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी Neeraj Bishnoi को गुरुवार को दिल्ली लाया गया है। बता दें कि Neeraj Bishnoi ने ही GitHub पर बुल्ली बाई ऐप को बनाया है और इसको दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ़्तार किया था। बताते चलें कि इस मामले में नीरज के अलावा भी तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नीरज बिश्नोई की गिरफ्तारी पर आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने जानकारी दी कि बुल्ली बाई मामले के मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को आज रात दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने उसके लैपटॉप और मोबाइल से जरूरी टेक्निकल ऐविडेंस हासिल कर लिए हैं। इनके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो गया है।
बताते चलें कि इससे पहले Shweta Singh को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया था। बहुचर्चित Bulli Bai App case में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। मुंबई पुलिस की तरफ से दावा किया गया था कि उत्तराखंड से गिरफ्तार स्वेता सिंह ही पूरे केस की मास्टमाइंड है। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने कुमार विशाल झा को भी गिरफ्तार किया है। विशाल झा और स्वेता सिंह एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने मीडिया को बताया कि उत्तराखंड से एक और आरोपी मयंक रावत को भी गिरफ्तार किया गया है।

Bulli Bai App से जुड़े तीन अकाउंट ऑपरेट कर रही थी आरोपी लड़की
Buli Bai App केस को लेकर इससे पहले मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि आरोपी स्वेता सिंह बुल्ली बाई ऐप से जुड़े तीन अकाउंट्स को हैंडल कर रही थी और उसके साथी विशाल कुमार ने Khalsa Supremacist नाम से एक अकाउंट खोला था। 31 दिसंबर को उन्होंने दूसरे अकाउंट्स के नाम भी बदल कर सिख जैसे नामों पर कर दिए थे। बता दें कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार को विशाल झा को बांद्रा कोर्ट में पेश किया था जहां कोर्ट ने उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
Bulli Bai App क्या है?
बता दें कि ‘Bulli Bai’ एक ऐसा एप्लीकेशन है जो Github एपीआई के माध्यम से बनाया गया था। यह ‘Sulli Deal’ एप्प के समान ही काम करता था। जानकारी के मुताबिक इस एप्प में कई नामचिन मुस्लिम महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए ‘सौदे’ के रूप में पेश किया गया।

संबंधित खबरें:
- Bulli Bai App मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
- Bulli Bai App Case: Bandra Court ने Vishal Kumar को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा, मास्टरमाइंड को भी Police ने पकड़ा
- Bulli Bai App Case में Mumbai Police की कार्रवाई, हिरासत में 21 साल का इंजीनियरिंग छात्र