Bulli Bai App मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल ने असम से मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ़्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का नाम नीरज बिश्नोई है। बताते चलें कि इस मामले में तीन लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
डीसीपी (आईएफएसओ) के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम से नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया, ये ‘बुली बाई’ का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
बताते चलें कि इससे पहले Shweta Singh को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया था। बहुचर्चित Bulli Bai App case में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। मुंबई पुलिस की तरफ से दावा किया गया था कि उत्तराखंड से गिरफ्तार स्वेता सिंह ही पूरे केस की मास्टमाइंड है। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने कुमार विशाल झा को भी गिरफ्तार किया है। विशाल झा और स्वेता सिंह एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने मीडिया को बताया कि उत्तराखंड से एक और आरोपी मयंक रावत को भी गिरफ्तार किया गया है।
Bulli Bai App से जुड़े तीन अकाउंट ऑपरेट कर रही थी आरोपी लड़की
मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आरोपी लड़की श्वेता सिंह ‘ Bulli Bai App ’ एप्प से जुड़े तीन अकाउंट ऑपरेट कर रही थी। जबकि कुमार विशाल झा ने खालसा वर्चस्ववादी के नाम से एक अकाउंट खोला था। 31 दिसंबर को उसने अन्य अकाउंट का नाम बदलकर सिख नामों से मिलते-जुलते नाम रखे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी खालसा अकाउंट बनाकर गुमराह कर रहा था ताकि पुलिस को लगे की कोई सिख समुदाय के लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने कुमार विशाल झा को मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया।
Bulli Bai App क्या है?
बता दें कि ‘Bulli Bai’ एक ऐसा एप्लीकेशन है जो Github एपीआई के माध्यम से बनाया गया था। यह ‘Sulli Deal’ एप्प के समान ही काम करता था। जानकारी के मुताबिक इस एप्प में कई नामचिन मुस्लिम महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए ‘सौदे’ के रूप में पेश किया गया।
संबंधित खबरें:
- Bulli Bai App मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
- Bulli Bai App Case: Bandra Court ने Vishal Kumar को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा, मास्टरमाइंड को भी Police ने पकड़ा
- Bulli Bai App Case में Mumbai Police की कार्रवाई, हिरासत में 21 साल का इंजीनियरिंग छात्र