Bharat Jodo Nyay Yatra : Rahul Gandhi की न्याय यात्रा के बीच गुवाहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

0
20

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ों न्याय यात्रा फिलहाल असम से गुजर रही है। असम राज्य में राहुल गांधी की न्याय यात्रा की एंट्री से ही बवाल शुरू हो गया था। जिसके बाद अब खबर आ रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम के गुवाहाटी में फिर विवाद हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुवाहाटी में एंट्री ना मिलने पर कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस प्रशासन ने शहर में इस यात्रा की अनुमति ना होने की बात करते हुए बैरिकेड्स लगा दिए। जिसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स भी तोड़े हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra :कांग्रेस ने बीजेपी पर लागए थे हमला करने के आरोप

बता दें असम में बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में विवादों का सिलसिला बरकरार है। बीते रविवार के दिन राज्य के सुनीतपुर जिला के जुमुगुरीहाट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लागते हुए कहा था कि गाड़ी पर हमला करने वाले लोग बीजेपी के कार्यकर्ता थे।

गाड़ी पर हमला होने की घटना के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, “कुछ समय पहले सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में मेरे वाहन पर अनियंत्रित भाजपा भीड़ ने हमला किया था और विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे।”

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा था, “उन लोगों ने पानी फेंका और न्याय यात्रा (Anti-BJNY) के विरोध में नारे लगाये। कांग्रेस लीडर ने असम सीएम को टैग करते हुए कहा, ‘लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को हाथ हिलाया और तेजी से आगे बढ़ गए। ये निस्संदेह असम के सीएम करवा रहे हैं। हम डरे हुए नहीं हैं और संघर्ष करते रहेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here