कांग्रेस अध्यक्ष बने तो क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे Ashok Gehlot? सीएम पद को लेकर पायलट से रार

गहलोत ने कहा कि वह जहां भी जाएंगे राजस्थान की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा, "मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, चिंता मत करो।" गहलोत ने कथित तौर पर विधायकों से कहा है कि वह राहुल गांधी को आखिरी बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।

0
194
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आगामी चुनाव पर चर्चा करने के लिए आज पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गहलोत ने कांग्रेस नेतृत्व से कहा है कि वह कुछ समय के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहना चाहते हैं, भले ही वह पार्टी प्रमुख बन जाएं। बता दें कि उन्हें इस पद के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है। गहलोत ने बुधवार को कहा, “जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे पूरा करूंगा। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है।”

Ashok Gehlot बोले- मंत्री भी कांग्रेस अध्यक्ष चुना जा सकता है

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनने का चुनाव एक “खुली” प्रक्रिया है और कोई भी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति मंत्री रह सकता है और कांग्रेस अध्यक्ष भी चुना जा सकता है।” उन्होंने कहा, “दिल्ली में उनके कदम से मुख्यमंत्री पद पर उनके प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। राजस्थान के विधायकों के साथ एक बैठक में गहलोत ने कथित तौर पर राजस्थान के विधायकों से कहा कि वह कांग्रेस प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

download 2022 09 21T165027.573
Ashok Gehlot On congress president election

जहां भी जाएंगे, राजस्थान की सेवा करते रहेंगे: shok Gehlot

गहलोत ने कहा कि वह जहां भी जाएंगे राजस्थान की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा, “मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, चिंता मत करो।” गहलोत ने कथित तौर पर विधायकों से कहा है कि वह राहुल गांधी को आखिरी बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। बताते चले कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया और तब से लौटने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here