Asaduddin Owaisi का अमित शाह पर हमला, कहा- 10 मिनट की नमाज से आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है?

0
391
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह जी 10 मिनट की नमाज से आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है? ओवैसी ने कहा कि अमित शाह साहब अगर हम जुबान खोलेंगे न तो कई बात बता सकते हैं। सड़क पर क्या-क्या होता है सब जानते हैं।

अमित शाह ने क्या कहा था?

उत्तराखंड में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकारण की राजनीति को हमेशा बढ़ावा दिया है। नमाज के लिए राजमार्गों को बंद करने का आदेश दिया जाता था। शाह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है।

कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती विकास

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाई। कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने वाले राज्यों में से एक उत्तराखंड है।

AAP सरकार को वीर सावरकर के नाम से नहीं है आपत्ति, सिसोदिया ने कहा किसी के भी नाम पर खुले DU में कॉलेज

NCP नेता नवाब मलिक का ट्वीट, कहा- चलो आज BJP और ड्रग्स पेडलर के रिश्तों पर चर्चा करते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here