आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली लौट रहे थे। उसी दौरान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर उनकी गाड़ी पर शाम 5 बजे पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले पर ओवैसी ने केंद्र और योगी सरकार पर जमकर वार किया था।
साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से जांच कराने की मांग भी की थी। औवैसी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठाया था। इस पर गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी को लोकसभी में संबोधन के दौरान शाम 5 बजे जवाब देंगे। खुद पर हमले को लेकर औवैसी ने कहा था कि गोडसे की नाजायज़ औलाद को बता दें की हम इस बुज़दिलाना हमले से डरने वाले नहीं है। बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह इस समय लोक सभा में संबोधन दे रहे हैं। साथ ही सवाल जवाब का सिलसिला जारी है।
Asaduddin Owaisi ने गोली कांड कर क्या कहा था?
खुद पर हमले की जानकारी देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह।
Asaduddin Owaisi पर हमले को लेकर Election Commission सख्त
इस पर उन्होंने यह भी पूछा था कि किसने मुझपर गोली चलाई है, हिंदुवादी या फिर गोड़से की नाजायज औलाद ने। जाहिर है 3 फरवरी को असदुद्दीन ओवैसी जनपद मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने के बाद देर शाम काफिले के साथ कार में सवार होकर दिल्ली के लिए लौट रहे थे। ओवैसी के साथ कार में पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। तभी गड़ी पर फायरिंग होने लगती है।
ओवैसी पर हुए हमले के बाद पश्चिमी यूपी में डोर टू डोर कैंपेन के दौरान नेताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए चिंता जताई है। EC ने स्टार प्रचारकों की सुरक्षा पर निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि इसे लेकर नोडल अफसरों की नियुक्ति की जानी चाहिए। साथ ही सुरक्षा इंतजामों पर पूरा ध्यान रखा जाए।
संबंधित खबरें: