मोदी-शाह के गढ़ में Arvind Kejriwal, बोले- दिल्ली में कोई पैसे मांगता है तो कहते हैं केजरीवाल आ जाएगा…

0
464
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

पंजाब चुनाव में अपनी प्रचंड जीत के बाद उत्साहित अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने अपना ध्यान गुजरात पर केंद्रित कर दिया है। गुजरात जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। दरअसल गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ, अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया और एक रोड शो में भाग लिया जिसे AAP ने तिरंगा यात्रा का नाम दिया है। रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गुजरात में 25 साल से सत्ता में है, लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर सकी।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal और भगवंत मान ने किया रोड शो

केजरीवाल ने कहा, “मैं यहां किसी पार्टी की आलोचना करने के लिए नहीं हूं। मैं यहां बीजेपी को हराने के लिए नहीं आया हूं। मैं कांग्रेस को हराने नहीं आया हूं। मैं गुजरात को जिताने आया हूं। हमें गुजरात और गुजरातियों को विजयी बनाना है। हमें गुजरात में भ्रष्टाचार समाप्त करना है। “

Arvind Kejriwal ने कहा कि दिल्ली में कोई पैसे मांगता है तो कहते हैं केजरीवाल आ जाएगा। पंजाब में कोई पैसे मांगता है तो कहते हैं भगवंत मान आ जाएगा, इन्होंने 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। गुजरात में भाजपा को 25 साल हो गए, यहां पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ।

CM Arvind Kejriwal
CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के सीएम ने कहा, “25 साल बाद, वे (बीजेपी) अब घमंडी हैं। वे अब लोगों की नहीं सुनते हैं। आम आदमी पार्टी को एक मौका दें, जैसे पंजाब के लोगों ने किया, दिल्ली के लोगों ने किया। आम आदमी को एक मौका दें। अगर आप हमें पसंद नहीं करते हैं, तो अगली बार हमें बदल दें। आम आदमी पार्टी को एक मौका दें, आप सभी पार्टियों को भूल जाएंगे।”

Arvind Kejriwal

इससे पहले दिन में AAP नेताओं ने अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन साबरमती आश्रम का दौरा किया। उन्हें ‘हृदय कुंज’ में चरखा चलाते देखा गया, जहां महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी रहा करते थे। नेताओं ने आश्रम के अंदर संग्रहालय का भी दौरा किया।

संबंधित खबरें…

Punjab के बाद अब AAP की निगाहें Gujrat पर, Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann पहुंचे साबरमती आश्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here