Army Day 2022: जानें 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है Army Day

0
458
APN News Live Updates
APN News Live Updates

आज पूरे भारत में Army Day मनाया जा रहा है। पूरा भारत 15 जनवरी को एक वीर भारतीय अधिकारी, Lt Gen KM Cariappa के सम्मान में यह दिवस मनाता है। इन्होनें अंग्रेजों से भारतीय सेना की कमान संभालकर भारत के लिए एक सुनहरा अवसर चिह्नित किया था। यह दिन भारत के सभी वीर जवानों को सलाम करने का भी एक मौका देता है।

Jammu Kashmir indian army e1653978114450
attack on army (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

Army Day का इतिहास

1 April, 1895 को ब्रिटिश प्रशासन द्वारा Britt Indian Army की स्थापना हुई और इसे British Indian Army भी कहा जाता था। 1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ तो उसके बाद भी 15 जनवरी, 1949 तक देश को अपना पहला भारतीय प्रमुख नहीं मिला था। पर उसके बाद Lt Gen KM Cariappa 1949 में भारतीय सशस्त्र बलों के Commander-In-Chief  बने।

वह भारतीय सेना के अंतिम ब्रिटिश Commander-In-Chief,  General Francis Butcher के उत्तराधिकारी बने। इस दिन को भारतीय इतिहास में “Watershed” के रूप में देखा जाता है  और Army Day के रूप में मनाया जाता है।

army

ऐसे मनाया जाता है Army Day

दिल्ली के इंडिया गेट पर “अमर जवान ज्योति” पर शहीद भारतीय सेना के जवानों को सम्मान दिया जाता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, सैन्य प्रदर्शनों के साथ एक शानदार परेड के द्वारा भारतीय सेना की आधुनिक तकनीक और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाता है। जम्मू और कश्मीर में Army Day समारोह के दौरान, सेवारत सेना को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित “Seva Medal” दिया जाता है।

encounter between army and terrorists in Shopian, Five Terrorist Stacks

पूरे देश ने दी बधाई

राष्ट्रपति Ramnath Kovind ने ट्वीट किया, “सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों को सेना दिवस की बधाई। भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रही है। हमारे सैनिकों ने सीमाओं की रक्षा और शांति बनाए रखने में पेशेवर रवैया, बलिदान और वीरता का प्रदर्शन किया है। राष्ट्र आपकी सेवा के लिए आभारी है। जय हिन्द!”

PM Narendra Modi ने ट्वीट कर कहा, “सेना दिवस के अवसर पर, विशेष रूप से हमारे साहसी सैनिकों, सम्मानित दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय सेना अपनी बहादुरी और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय सेना के अमूल्य योगदान के साथ शब्द न्याय नहीं कर सकते।“

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने ट्वीट कर कहा, “सेना दिवस के विशेष अवसर पर सभी भारतीय सेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं।

Oddisha के CM Naveen Patnaik ने ट्वीट किया, #ArmyDay पर पूर्व सैनिकों, वीर सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई। हमारे देश की संप्रभुता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय हित को हर चीज से ऊपर रखने वाले इन बहादुरों की अदम्य भावना और निस्वार्थ बलिदान को सलाम।“

यह भी पढ़ें:

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस समारोह पर कोरोना का कहर, सख्त पाबंदियों के साथ होगा कार्यक्रम

National Youth Day: देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर उत्साह, PM लेंगे पुदुचेरी के कार्यक्रम में हिस्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here