APN Live Updates : आज कांग्रेस में शामिल होंगे Kanhaiya Kumar और Jignesh Mevani

0
376
Kanhaiya Kumar and Jignesh Mewani will join the Indian Congress party
Kanhaiya Kumar and Jignesh Mewani will join the Indian Congress party

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (Communist Party of India) के टिकट पर बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ने वाला और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे। कन्हैया के साथ निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी (Jignesh Mevani) भी आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों युवा नेताओं को दोपहर करीब तीन बजे पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद प्रेस वार्ता के जरिए मीडिया को संबोधित करेंगे। इस प्रेस वार्ता में राहुल गांधी शामिल होंगे या नहीं इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि हाल ही में कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थीं। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर की सलाह पर ही दोनों युवा नेता को कांग्रेस, पार्टी में शामिल करने पर जोर दे रही है।

यह भी पढ़ें:

IPL 2021 : Sunrisers Hyderabad ने Rajasthan Royals को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की

केजरीवाल सरकार की ओर से गरीब किरायेदार के किराए का भुगतान के वादे को लेकर Delhi High Court ने पूछा सवाल

चुनाव प्रचार के दौरान Dilip Ghosh के साथ हाथापाई, भाजपा नेता ने कहा, ” TMC के लोग मुझे मारना चाहते हैं ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here