Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या दौरे पर हैं। यहां जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई, डंडे बरसाए वो लोग ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। अरे अखिलेश बाबू दम हो तो मंदिर निर्माण रोक कर दिखाओ। शाह ने कहा कि राम लला का मंदिर उसी स्थान पर बन रहा है, रोक सको तो रोक लो।

Amit Shah बोले- कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं?
उन्होंने कहा कि इस भूमि ने वर्षों तक प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के लिए संघर्ष किया है, यहां अनेक बार विनाश भी हुआ, निर्माण भी हुआ। मगर हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की। कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं? राम नवमी के उत्सव को किसने बंद किया था? दीपोत्सव को किसने बंद किया था? राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था? ये हमको याद रखना चाहिए। मैं देख कर आया हूं कि रामलला का मंदिर उसी स्थान पर आज बन रहा है।

PM ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया पुनर्निमाण
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘जो राम मंदिर बनने से रोकना चाहते हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं। रोक सके तो रोक लें, लेकिन किसी में इतना दम नहीं है। PM ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्निमाण किया। औरंगजेब के जमाने में जो बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाता था उन्हें मन मसोस कर आना पड़ता था।

अमित शाह ने कहा कि इस समाजवादी इत्र की दुर्गंध पूरे यूपी में फैल गयी है। आज जब रेड चल रही है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आपको तकलीफ है? अमित शाह ने कहा कि ये बुआ-बबुआ कांग्रेस पार्टी कभी यूपी का विकास नहीं कर सकते। पहले जब सपा का राज्य था, पूरे उत्तर प्रदेश में गुंडों का माफियाओं का बोलबाला था। हमारे लोग पलायन करा दिए जाते थे। आज पलायन कराने वाले भी पलायन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
- यूपी में विपक्ष पर बरसे Amit Shah, ”इनको तो गन्ने का पता ही नहीं, केवल जिन्ना-जिन्ना करते रहते हैं”
- Punjab Election 2022 को लेकर Amit Shah और Amarinder Singh की मुलाकात, सीटों के बंटवारे के लिए बनाई जाएगी समिति