INDU19 vs SLUU19: 8वीं बार Asia Cup के खिताब पर India ने जमाया कब्जा, Sri Lanka को 9 विकेट से हराया

0
399

INDU19 vs SLUU19: अंडर-19 Asia Cup में फाइनल का मुकाबला India और Sri Lanka के बीच दुबई में खेला जा रहा है। एशिया कप में सबसे सफल टीम मानें जाने वाली भारत की टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 106 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। भारत ने एशिया कप अंडर-19 का खिताब आठवीं बार जीता।

INDU19 vs SLUU19 फाइनल में श्रीलंका ने जीता टॉस

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरूआत खराब रही। श्रीलंका को पहली झटका 3 के स्कोर पर लगा। रवि कुमार ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। उसके बाद 15 के स्कोर पर राज बावा ने शेवोन डेनियल को 6 के निजी स्कोर पर चलता किया। दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद श्रीलंका की टीम संभल नहीं पाई और लगातार अंतराल पर टीम को झटके लगते रहे। उसके बाद 31 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कौशल तांबे ने अंजला बांदारा को 9 के निजी स्कोर पर आउट किया।

INDU19 vs SLUU19
INDU19

श्रीलंका टीम को अगला झटका 37 के स्कोर पर लगा। तांबे ने पवन पथिराजा को आउट करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। उसके बाद 47 के स्कोर पर विक्की ओस्तवाल ने सदिशा राजपक्षे को 14 के निजी स्कोर पर आउट किया। 57 पर दुनिथ वेलालेज भी चलते बने। विक्की ओस्तवाल ने दुनिथ वेलालेज को 9 के स्कोर पर आउट किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 8 के स्कोर पर लगा। हरनूर सिंह 4 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद ए. रघुवंशी और शेख रशीद ने मिलकर टीम को आसानी से जीत दिला दिया। ए. रघुवंशी ने नाबाद 56 रन बनाए और शेख रशीद ने 31 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।

अंडर-19 एशिया कप के 9 एडिशन में भारत ने 8 बार इस टूर्नामेंट को जीता है। 2012 में केवल उसे संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था। भारत अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अबतक एक बार भी नहीं हारा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here