साल 2019 से ही अमरनाथ यात्रा ठप पड़ी हुई है। 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वजह से अमरनाथ यात्रा को बीच में ही बंद करना पड़ा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि, इसे साल 2020 में धूमधाम से आयोजित  किया जाएगा लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण साल 2020 में यात्रा को रद्द करनी पड़ी वहीं अब साल 2021 अमरनाथ यात्रा आगई है।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होने वाली है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बावजूद अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए अब तक हजारों श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

अमरनाथ की पवित्र गुफा में सर्दियों के समय बने शिवलिंग की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस साल शिवलिंग का आकार काफी विशाल है। बर्फ से अपने आप बनने वाला यह शिवलिंग ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है जिसके दर्शन के लिए हर साल हजारों लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। अमरनाथ यात्रा 56 दिन तक चलेगी जो 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी।

अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है जो देशभर में विभिन्न बैंक शाखाओं के जरिए किया जा सकता है। साथ ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है।

बता दें कि, देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से लोग परेशान हैं। देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू और अर्ध लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं दिल्ली में 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, इसे लॉकडाउन का नाम नहीं दिया गया है, इसे नाइट कर्फ्यू कहा जा रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अमरनाथ यात्रा पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। दो साल से यात्रा बंद है उम्मीद जताई जा रही है कि, साल 2021 में भक्तों की भीड़ से यात्रा गुलजार रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here