Twitter पर किसी बीजेपी नेता को फॉलो नहीं करते हैं Akhilesh Yadav, जानें कौन हैं वो 24 लोग जिसे सपा प्रमुख करते हैं फॉलो

0
405
By-polls Result
By-polls Result: बीजेपी की बढ़त से अखिलेश यादव की बढ़ी चिंता

Twitter पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार सक्रिय रहते हैं। अपने हर एक कार्यक्रम की जानकारी वो ट्विटर पर जरूर शेयर करते हैं। ट्विटर पर उनके लगभग 15 मिलियन फॉलोवर हैं। लेकिन वो महज 24 लोगों को ही फॉलो करते हैं। हालांकि उसमें देश विदेश के लोग शामिल है। सपा प्रमुख किसी भी बीजेपी नेता को फॉलो नहीं करते हैं।

यहां तक की वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फॉलो नहीं करते हैं। अखिलेश यादव काग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को फॉलो करते हैं लेकिन अन्य किसी कांग्रेस नेता को भी फॉलो नहीं करते हैं। अगर बात की जाए समाजवादी पार्टी की तो वो सिर्फ रामगोपाल वर्मा को फॉलो करते हैं। जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी अखिलेश यादव फॉलो कर रहे हैं।

अखिलेश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Bill Clinton को करते हैं फॉलो

अखिलेश यादव विदेशी नेताओं में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Bill Clinton को फॉलो करते हैं। हालांकि वो वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति को भी फॉलो नहीं करते हैं। जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को भी अखिलेश यादव फॉलो करते रहे हैं।

कुछ पत्रकारों को करते हैं फॉलो

समाजवादी पार्टी के प्रमुख जाने माने पत्रकार भुपेंद्र चौब, बरखा दत, न्यूज एजेंसी एएनआई, न्यूज वेबसाइट बीबीसी और एनडीटीवी को फॉलो करते हैं। वहीं म्यूजिक डाइरेक्टर एआर रहमान भी उनकी लिस्ट में हैं।

सेना से है लगाव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सेना से बेहद लगाव रहा है। कई बार उन्होंने इस बात को सार्वजनिक रूप से कहा भी है। वो इंडियन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स को ट्विटर पर भी फॉलो करते हैं।

इसे भी पढ़ें: kushinagar airport: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा- ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता’

UP Election: अखिलेश यादव मिले फूलन देवी की मां से, निषाद वोटों पर है निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here