Akhilesh Yadav का CM Yogi पर तंज, ”चीन ने भी हमारे मुख्यमंत्री से सीख लिया और गांव के नाम बदल दिए”

0
358
yogi meets akhilesh
yogi meets akhilesh

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि पड़ोसी देश चीन ने सीएम योगी से सीखकर ही गांवों के नाम बदल दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन से नए साल पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का फैसला सपा ने लिया है और किसानों की सिंचाई मुफ्त होगी, सबसे ज्यादा तकलीफ भारतीय जनता पार्टी को हो रही है।

Akhilesh Yadav बोले- ”उत्तर प्रदेश का चुनाव देखते हुए भाजपा ने कानून वापस किए”

Image

सपा नेता Akhilesh Yadav ने कहा कि मुझे खुशी है इस बात की रोजा थर्मल प्लांट तैयार हो गया जो नेताजी ने बनाया था। अनपरा डी का प्लांट भी समाजवादी पार्टी सरकार की वजह से लगा, एटा में सुपरक्रिटिकल प्लांट लगाया। मिर्जापुर में फ्रांस के राष्ट्रपति जी ने जिस सोलर प्लांट का उद्घाटन किया वह योजना सपा सरकार की ही थी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि चाहे ललितपुर, महोबा, झांसी या मैनपुरी रहा हो सपा सरकार में सोलर पावर प्लांट लगाए गए। हमारे किसानों की आय भाजपा के लोग दुगनी नहीं कर पाए थे, जो वादा किया। लेकिन अब एक भी भाषण में भाजपा के लोग यह बात नहीं कह रहे हैं। जिन कानूनों से किसान की खेती बर्बाद हो जाती, उनके हाथ से उनकी जमीन निकल जाती। मजबूरी में उत्तर प्रदेश का चुनाव देखते हुए भाजपा ने कानून वापस किए।

Image
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं जानता हूं जिस दिन गाजीपुर से हमारा रथ चलकर लखनऊ पहुंचा था, उस दिन भारतीय जनता पार्टी के होश उड़ गए और अगले दिन ही उन्होंने किसानों के खिलाफ तीनों काले कानूनों को वापस लेने का काम किया। इस सरकार ने कोल जनरेशन पर कोई ध्यान नहीं दिया। नेताजी के समय में एक पॉलिसी आई थी जिसके तहत बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट हुआ था, कोल जनरेशन के प्लांट लगे थे, इस सरकार की नाकामी की वजह से कॉल जनरेशन आगे नहीं बढ़ पाया।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

उन्होंने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री यह नहीं जानते होंगे कि कितनी किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन उत्तर प्रदेश में बिछी होगी। उनके मुंह से कभी ट्रांसमिशन लाइन सुना आपने। 5 साल में कभी उन्होंने ट्रांसमिशन लाइन अपने मुंह से बोला हो तो बता दो? एडीआर रिपोर्ट आई है जिसमें सबसे ज्यादा दागी विधायक भारतीय जनता पार्टी में हैं। भाजपा ने देश में पहली बार इतिहास बनाने का काम किया है, जिस मुख्यमंत्री पर तमाम धाराएं लगी हो उसको मुख्यमंत्री बना दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी मैंने मुख्यमंत्री जी का भाषण सुना स्मार्टफोन और टेबलेट पर। उन्होंने कहा लाखों नौकरियां दे दी हैं। तभी मैंने टीवी पर विज्ञापन देखा। उसमें दो करोड़ MSME में रोजगार देने का दावा है। इससे बड़ा कोई झूठ नहीं। जब इन्हें फ्लाईओवर दिखाना था तो कोलकाता का फ्लाईओवर दिखा दिया। जब इन्हें कारखाना दिखाना था तो अमेरिका का दिखा दिया। जब इन्हें एयरपोर्ट दिखाना था तब चीन का एयरपोर्ट दिखा दिया।

Image

”जहां से पार्टी कहेगी वहां से लडूंगा चुनाव”

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा में कोई ऐसी वाशिंग मशीन है किसी भी अपराधी को भेज दो वो अपराधी लगेगा ही नहीं। मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है उनका चीफ सेक्रेट्री बदल गया, वो बताएं वह कहां सोते रहे और उनका चीफ सेक्रेटरी बदल गया। जहां से हमारी पार्टी कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे। याद कीजिये, नेताजी ना जाने कितने क्षेत्रों से चुनाव लड़े। समाजवादी पार्टी जहां से कह दे कि मैं वहां से चुनाव लड़ लूंगा।

Image
Akhilesh Yadav

जैन समाज को बनाया जा रहा निशाना: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के साथ जिस तरीके का व्यवहार सोशल मीडिया पर हो रहा है, वह निंदनीय है। सरकार की इंटेलिजेंस क्या कर रही है? जिस दिन कानपुर के एक व्यापारी के यहां छापे पड़े पहली बार उस दिन पत्रकार साथियों को निर्देश मिले कि उन्हें समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाए और उन्होंने निर्देशों का पालन किया और प्रचार किया। जैन समाज अल्पसंख्यक है। इत्र कारोबार से बड़े स्तर पर जैन समाज के लोग जुड़े है। इसीलिए उन पर हमला हुआ। इत्र का कारोबार हमें जोड़ता है इसलिए भाजपा इसको तोड़ने में लगी हुई है।

संबंधित खबरें:

Amit Shah के बाद अब Akhilesh Yadav ने बताया ‘3P’ का अर्थ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here