
Ajay Mishra Teni: देश के गृह राज्यमंत्री Ajay Mishra Teni एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर मंत्री जी को Blackmail करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के कर्मचारियों से शिकायत मिली कि उन्हें पैसे के लिए फोन आए। नई दिल्ली ज़िले में एक एफआईआर दर्ज़ की गई, 5 लोगों को एक्सटॉर्शन के लिए फोन करने के लिए गिरफ़्तार किया गया है।

लगातार विवादों में चल रहे हैं Ajay Mishra Teni
बताते चलें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Ajay Mishra Teni लगातार विवादों में चल रहे हैं। पूरे संसद सत्र के दौरान उनके इस्तीफे को लेकर संसद में गतिरोध कायम रहा था। कांग्रेस सहित कई दल मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे। राहुल गांधी ने लोकसभा में लखीमपुर खीरी कांड का मुद्दा उठाया था और Ajay Mishra Teni के इस्तीफे की मांग रखी थी।
Ajay Mishra ने की थी पत्रकारों के साथ बदसलूकी

पिछले 2 महीनों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Ajay Mishra टेनी एक के बाद एक विवादों में घिरते रहे हैं। हाल ही में बेटे आशीष मिश्रा, जिसे SIT ने अपनी जांच में लखीमपुर खीरी कांड का मास्टमाइंड बताया है, उसके मामले में प्रश्न पूछे जाने से केंद्रीय मंत्री इतने गुस्से में आ गये थे कि उन्होंने पत्रकारों को ही अपशब्द कह दिए थे।
मालूम हो कि यूपी में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में चार किसानों को एक कार से कुचल दिया गया था, जब वह एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे। इस पूरे मामले में गृह राज्यमंत्री Ajay Mishra Teni के बेटे आशीष मिश्रा का नाम सामने आया था।
इसे भी पढ़ें:
- Lakhimpur-Kheri कांड एक सोची समझी साज़िश थी: SIT
- Lakhimpur Kheri मामले में Ajay Mishra और Keshav Prasad Maurya के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
- Ajay Mishra Teni को हटाने के मूड में नहीं केंद्र सरकार: सूत्र