ADR Report: देश की सबसे धनी पार्टी है BJP, दूसरे नंबर BSP

0
602
ADR Report
ADR Report

ADR Report: वित्त वर्ष 2019-2020 के दौरान 7 राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति क्रमश: 6,988.57 करोड़ रुपए और 2,129.38 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में खुलाशा किया है कि राष्ट्रीय पार्टियों में सबसे अधिक संपत्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा घोषित की गई है। इस दौरान भाजपा ने 4,847.78 करोड़ रुपए (69.37 प्रतिशत) संपत्ति की घोषणा की है।

ADR Report: क्षेत्रीय पार्टियों में समाजवादी पार्टी है अमीर

ADR Report
ADR Report

ADR की Reportअनुसार, इसके बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का स्थान रहा, जिसने 698.33 करोड़ रुपये (9.99 फीसदी) की संपत्ति घोषित की है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने 588.16 करोड़ रुपये (8.42 फीसदी) की संपत्ति घोषित की। 44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में से, शीर्ष 10 दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सभी क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति का 2,028.715 करोड़ रुपये या 95.27 प्रतिशत की संपत्ति घोषित की।

वहीं, क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति समाजवादी पार्टी (सपा) ने 563.47 करोड़ रुपये (26.46 फीसदी) घोषित की। दूसरे स्थान पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) रही जिसने अपनी संपत्ति 301.47 करोड़ रुपये बताई। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों में तीसरे स्थान पर अन्नाद्रमुक रही जिसने अपनी संपत्ति 267.61 करोड़ रुपये घोषित की है।

ADR Report: कांग्रेस तीसरे नंबर पर

ADR Report
ADR Report

क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति में सावधि जमा/एफडीआर ने 1639.51 करोड़ (76.99 फीसदी) का सबसे बड़ा हिस्सा रहा। इसमें भाजपा ने 3253 करोड़ और बसपा ने 618.86 करोड़ की संपत्ति घोषित की। कांग्रेस ने 240.90 करोड़ घोषित किए। अन्य क्षेत्रीय दलों में इस श्रेणी में सपा ने 434.219 करोड़, टीआरएस ने 256.01 करोड़, अन्नाद्रमुक ने 246.90 करोड़, द्रमुक ने 162.425 करोड़, शिवसेना ने 148.46 करोड़ व बीजू जनता दल ने 118.425 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here