मुंबई के ठाणे कॉल सेंटर घोटाले के मुख्य आरोपी सागर ठक्कर उर्फ सैगी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैगी ने कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी अधिकारी बनकर हजारों अमेरिकियों को 30 करोड़ डॉलर का चूना लगाया था।

Virat Kohli Audiफर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड सागर ने ठगी के पैसे से क्रिकेटर विराट कोहली से उनकी 2.3 करोड़ की आउडी कार 60 लाख रुपये में खरीदी। ये कार सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था। गौरतलब है कि सागर ने विराट से (HR 26 BW 0018) नंबर की आउडी साल 2016 मई में खरीदी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि कोहली गाड़ी के खरीदार को नहीं जानते थे, क्योंकि यह डील एक कार ब्रोकर ने कराई थी।

ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि सागर को शुक्रवार रात दुबई से लौटते ही मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने सागर को 13 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

परमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रेड कार्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद दुबई में रह रहे सागर ने भारत लौटने का फैसला किया। अदालत में पेश किए जाने से पहले सागर से पूछताछ करने वाले आयुक्त ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कंप्यूटर और संबद्ध तकनीक के साथ-साथ भारतीय और अमेरिकी कानूनी व्यवस्था की भी अच्छी जानकारी है।

पुलिस के मुताबिक ठाणे में करीब आधा दर्जन कॉल सेंटर यह घोटाला साल 2013 से कर रहे थे। इसमें अमेरिका के कम से कम 15 हजार करदाताओं को निशाना बनाया गया था। पुलिस के पिछले साल ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित कॉल सेंटरों पर छापा मारने के बाद इस घोटाले का भंडाफोड़ हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here