Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की घटना के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित घर में बुधवार को तोड़फोड़ की घटना को घटी थी। पुलिस की छह टीमें कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। बताया गया है कि सीएम के घर के आस-पास के लगभग सारे सीसीटीवी कैमरे टूट गए हैं।
जिसकी वजह से पुलिस को आरोपियों को पहचानने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हाल ही दिल्ली विधानसभा में अपने भाषण में केजरीवाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बढ़ावा देने के लिए भाजपा पर निशाना साधा था।

Arvind Kejriwal की जान को खतरा: उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia
सीएम आवास पर हमले के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी दावा किया कि भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल की “हत्या” करने की कोशिश कर रही है।

BJP चाहती है माफी मांगें Arvind Kejriwal
भाजपा युवा मोर्चा ने कश्मीर हिंदुओं के नरसंहार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उपहास के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने केजरीवाल से बिना शर्त माफी की मांग की। युवा मोर्चा का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे माफी नहीं मांग लेते। राम मंदिर का मजाक बनाना, हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना, बटला हाउस पर सवाल उठाना, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना आम आदमी पार्टी की नीति रही है।
संबंधित खबरें…
- दिल्ली सीएम Arvind Kejriwal के घर पर तोड़फोड़, Manish Sisodia ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
- Arvind Kejriwal ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ, निर्देशक Vivek Agnihotri बोले- नफरत करने वालों को भी फिल्म से हो रहा है प्यार
- The Kashmir Files को लेकर BJP का Arvind Kejriwal पर वार, Kapil Mishra बोले- कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठा बताना मतलब..