Bulli Bai App मामले में अभी तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पहली गिरफ्तारी से लेकर अंतिम गिरफ्तारी तक लोगों का गुस्सा सोशल नेटवर्किंग साइट पर पूरजोर तरीके से दिखने लगा था। यह मुद्दा साइबर क्राइम से निकल कर राजनीतिक गलियारों में छा गया था क्योंकि इसमें एक खास समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाया गया था। CNN International ने इस पर एक पूरी रिपोर्ट तैयार की। दूसरे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी रिपोर्ट किया। इसे लेकर कई तरह के बुनियादी सवाल आपके जेहन में भी होंगे मसलन Bulli Bai App क्या है? इसे किसने बनाया? Buli Bai क्या है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जो आप जानना चाहते हैं, यहां पढ़ सकते हैं।
Bulli Bai App क्या है?

‘Bulli Bai’ एक ऐसा एप्लीकेशन है जो Github एपीआई के माध्यम से बनाया गया था। यह ‘Sulli Deal’ एप्प के समान ही काम करता था। जानकारी के मुताबिक इस एप्प में कई नामचिन मुस्लिम महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए ‘सौदे’ के रूप में पेश किया गया।
Bulli Bai क्या है?
बुल्ली बाई को ‘Sulli Deal’ का नया Version बताया जा रहा है। सुल्ली की बात करें तो यह महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द है। 4 जुलाई 2021 को ‘सुल्ली डील्स’ नाम के ट्विटर हैंडल पर बहुत सारे स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे। जिसमें कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ‘सुल्ली डील ऑफ द डे’ की टैगलाइन के साथ पोस्ट की गईं थी। इसी तरह मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने के इरादे से बुल्ली बाई ऐप को बनाया गया था। इस ऐप पर कई महिलाओं की तस्वीरें को ‘Your bully by the day…. के Caption के साथ शेयर और नीलाम किया जा रहा था।
Bulli Bai App किसने बनाया?
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र नीरज बिश्नोई (Neeraj Bishnoi) ने इस ऐप को बनाया है। नीरज बुल्ली बाई ऐप मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है और उसके ऊपर यह भी आरोप है कि वो इसका ट्विटर हैंडल भी चलाता था। उसको मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को असम के जोरहाट जिले से गिरफ्तार किया था।
Bulli Bai App केस में अभी तक क्या हुआ?

बुल्ली बाई ऐप विवाद की शुरुआत 2 जनवरी को तब हुई थी जब एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि उनकी तस्वीरों का उपयोग बिना उनकी अनुमति के किया जा रहा है और उनको बुल्ली बाई के रूप में पेश किया गया। इसके बाद कई मुस्लिम महिलाओं ने इसको लेकर ट्वीट किया था और अपने साथ भी ऐसा ही होने की बात कही थी। इसके बाद मामले को लेकर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी और मामला तूल पकड़ने के बाद इसको लेकर AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेताओं ने अपनी आवाज उठाई थी।

इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा था। इस मामले की पहली गिरफ्तारी बेंगलुरु से मुंबई पुलिस द्वारा विशाल झा की हुई थी और उसके बाद दो अन्य आरोपियों श्वेता सिंह और मयंक रावत को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल ने मुख्य षड्यंत्रकारी Neeraj Bishnoi को पकड़ा था।
Bulli Bai App केस में किसे गिरफ्तार किया गया?

बुल्ली बाई ऐप मामले की बात करे तो दिल्ली और मुंबई की पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। केस में सबसे पहले Mumbai Police की साइबर सेल ने बैंगलोर से एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र विशाल झा (Vishal Jha) को हिरासत में लिया था। जिसके बाद मंगलवार को मुंबई की Bandra Court ने उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
मंगलवार की ही सुबह मुंबई पुलिस ने एक महिला Shweta Singh को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया था। Shweta Singh के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर में श्वेता सिंह के पिता की मौत हुई थी। उससे पहले 2011 में कैंसर की बीमारी के चलते उसकी मां का निधन हो गया था। श्वेता की उम्र सिर्फ 18 साल है और वह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

मुंबई पुलिस ने इसके बाद उत्तराखंड से एक और आरोपी मयंक रावत (Mayank Rawat) को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल को बड़ी सफलता तब मिली थी जब उसने मुख्य आरोपी Neeraj Bishnoi को बुधवार रात को असम के जोरहाट जिले से गिरफ्तार किया और गुरुवार को उसको दिल्ली लाया गया। आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार नीरज बिश्नोई ने अपना गुनाह कबूल लिया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने उसके लैपटॉप और मोबाइल से जरूरी टेक्निकल ऐविडेंस हासिल कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें:
- Bulli Bai Controversy को लेकर केंद्र पर भड़के Imran Pratapgarhi, बोले- मोदी जी मुस्लिम बहनों के चरित्र हनन पर चुप क्यों हैं
- Bulli Bai App को लोग इस तरह कर रहे है Download, सरकार ने किया प्रतिबंधित
- Bulli Bai App का मास्टरमाइंड Neeraj Bishnoi लाया गया दिल्ली, अदालत में किया जाएगा पेश
- Bulli Bai App का क्रिएटर Assam में गिरफ्तार, Delhi Police ने की पुष्टि
- गीतकार जावेद अख्तर ने ‘Bulli Bai App’ मामले में आरोपी श्वेता सिंह को माफ करने की अपील की
- Bulli Bai App मामले में गिरफ्तारी के बाद Imran Pratapgarhi बोले- नफ़रत की सियासत ने कितना ज़हर भर दिया
- मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने ‘Bulli Bai App’ मामले में कहा, 3 आरोपी गिरफ्त में, अन्य की तलाश जारी
- Bulli Bai App Case: Bandra Court ने Vishal Kumar को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा, मास्टरमाइंड को भी Police ने पकड़ा