Bollywood News: Kareena Kapoor Khan के बर्थडे पर Kangana Ranaut का स्पेशल पोस्ट, लिखा- ‘सबसे Gorgeous करीना कपूर खान को Happy Birthday’

0
268
करीना कपूर खान के बर्थडे पर कंगना रनौत का स्पेशल पोस्ट
करीना कपूर खान के बर्थडे पर कंगना रनौत का स्पेशल पोस्ट

Bollywood News: अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सिलेब्रिटीज तक करीना कपूर खान को जमकर बर्थडे की बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें है। वहीं, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी उन्हें विश किया है। बता दें कि पिछले साल कंगना रनौत की टीम ने नेपोटिजम को लेकर करीना की खिंचाई की थी और लोगों को ‘संभलकर अपना हीरो चुनने’ की सलाह दी थी। अब कंगना ने करीना को बर्थडे विश किया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना की तस्वीरों का कोलाज शेयर कर लिखा है। ‘सबसे गॉरजस (gorgeous) करीना कपूर खान को हैपी बर्थडे (Happy Birthday)।’ इसके साथ कंगना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।

13126370 wa

बता दें कि कंगना रनौत और करीना कपूर हाल ही फिल्म ‘The Incarnation- Sita’ को लेकर काफी चर्चा में थीं। कहा जा रहा था फिल्म में सीता के रोल के लिए मेकर्स ने करीना कपूर और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया है। लेकिन फिल्म के स्क्रीनप्ले राइटर मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में इसका खंडन किया था। उन्होंने कहा कि कंगना ही सीता के रोल के लिए पहली पसंद थीं।

13126370 ya

करीना 15 साल की थीं जब उन्हें एक लड़का बेहद पसंद था। वह उस लड़के के साथ समय बिताना चाहती थीं। वह अक्सर अपनी मां से छुप छुपकर उस लड़के से मिलने जाती थीं। ये बात उनकी मां को पता चल गई। उनकी मां ने करीना का फोन कमरे में लॉक कर दिया था। करीना अपने दोस्तों के साथ उस लड़के से मिलना चाहती थीं। ऐसे में करीना ने मां के बाहर जाते ही दरवाजे का ताला खोल दिया और अंदर जाकर प्लान बनाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़के से मिलने गईं थी।

ये भी पढ़ें-सैफीना ने पूरे किए शादी के आठ साल, देखें करीना के पांच अंदाज

बता दें कि शादी के चार साल बाद करीना कपूर खान को एक बेटा हुआ। बेटे का नाम इन्होंने तैमूर अली खान रखा। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। इस नाम पर भी खूब बवाल हुआ था। तैमूर नाम का कई लोगों ने जमकर विरोध भी किया था।

तैमूर नाम मंगोलियाई-तुर्की का है इसका पूरा नाम  तैमूर लंग है। यह शासक अपनी क्रूरता के लिए जाना जाता है। तुगलक वंश के समय में भारत पर आक्रमण करने वाले इस शासक ने हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। क्रूरता के मामले में यह चंगेज खान की तरह ही माना गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=INJn2oBqWvE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here