Omicron वेरिएंट के क्या हैं लक्षण? कैसे होगा इलाज? पढ़िए South Africa की Dr Coetzee ने क्या कहा?

0
724
Omicron cases
Omicron cases

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट Omicron को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। इस वेरिएंट से पूरी दुनिया डरी हुई है। वायरस अब तक  इटली, जर्मनी, हॉंग कॉंग, इजिप्ट, इजरायल, कनाडा, बेल्जियम जैसे कई देशों में पहुंच चुका है। जानकारों का कहना है कि यह अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट है। अब इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने भी वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को Omicron नाम दिया है।

WHO ने क्या कहा?

डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicron वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन  ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicron वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।

Omicron वेरिएंट के लक्षण कोरोना की तरह हैं। इसमें में भी तेज बुखार, खासी, सर दर्द होत है। DNA English में छपी खबर के अनुसार नए वेरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका के जानकारों ने कुछ अहम बातें कहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की Dr Coetzee ने बताया कि इसके लक्षण कोरोना से कुछ अलग नहीं हैं। इसका इलाज आसानी से घर पर भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लक्षण माइल्ड भी होते हैं। जो कि शुरू में तो पता नहीं चलता है पर भविष्य में इसका असर दिखता है। Dr Coetzee ने बताया कि उन्होंने पिछले 10 दिन के भीतर 30 कोरोना मरीजों का “Unfamiliar Symptoms” के साथ इलाज किया है। वे जल्दी ठीक हो गए। इस वायरस से बहुत अधिक डरने की जरूरत नहीं है।

Omicron वेरिएंट के लक्षण

  • बहुत अधिक थकान
  • मांसपेशियों में हल्का दर्द
  • खिचा-खिचा गला, सूखी खासी
  • कई केस में तेज बुखार

यह भी पढ़ें:

Canada के दो नागरिकों में कोरोना के Omicron वेरिएंट की पुष्टि

South Africa में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को WHO ने Omicron नाम दिया, यूरोपीय देशों ने रद्द की Flights

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here