Health Care: भूख नहीं लगना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, यहां जानें विस्तार से…

यूं तो भूख न लगना एक बहुत सामान्य लक्षण है, लेकिन यह कब्ज, पेट में वायरस, पाचन संबंधी संकेत भी देता है।

0
155
Health Care
Health Care

Health Care: अगर आपको भूख कम लगती है। आपने पूरे दिन कुछ नहीं खाया फिर भी आपको भूख नहीं लग रही तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती हैं। शरीर के हर एक अंग का कोई भी संकेत ध्यान नहीं देना आपको बीमार बना सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक बताया गया है कि ऐसा तब हो सकता है जब आप अच्छा खाना यानी हेल्दी खाना नहीं खा रहे होते। यह भी हो सकता है कि आपको कब्ज, पेट में वायरस, पाचन संबंधी रोग हो। इसके लिए आपको डॉक्टरों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। भूख नहीं लगने का कारण ज्यादा तनाव में रहना भी हो सकता है।

Health Care
Health Care

Health Care: भूख कम लगने के लक्षण

  • इस स्थिति में आपको खाते हुए थकान महसूस हो सकती है
  • आपको आपका पसंदीदा खाना भी खाने का मन नहीं होगा।
  • आपको खाते हुए ऐसा लगेगा कि उल्टी आने वाली है
  • आपको खाना निगलने में और चबाने में भी परेशानी जैसा महसूस होगा।

Health Care: भूख बढ़ाने के उपाय

हालांकि देखा जाता है कि भूख न लगने वाली समस्या शरीर अपने आप ही ठीक कर लेता है। लेकिन यह समस्या लगातार बनी हुई है तो आपको इलाज की जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि आप इससे कमजोर हो जाएंगे, साथ ही वजन भी कम होने लगेगा। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर सम्पर्क करना चाहिए।

आप अपनी भूख बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी पसंदीदा चीज से इसकी शुरूआत करें। आप हल्का खाना भी खा सकते हैं। जैसे खिचड़ी, हलवा, दही, आइसक्रीम। भूख बढ़ाने के लिए सेब का ज्यूस, करौंदे का रस, हरा धनिया, अजवाइन और काला नमक, इलायची, इमली खा सकते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here