COVID-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं: WHO

0
64
Covid-19
Covid-19

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि COVID-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है। महामारी के अंत की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक इस महामारी ने 6.9 मिलियन से अधिक लोगों की जान ली है। यही नहीं इसके चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था बाधित रही। यहां तक कि इस कई समुदायों को तबाह कर दिया है।

WHO की आपातकालीन समिति ने घोषणा की कि तीन साल पहले, 30 जनवरी 2020, यह महामारी अपने चरम पर थी। हालांकि COVID-19 पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2021 में मृत्यु दर प्रति सप्ताह 100,000 से अधिक लोगों के पीक से घटकर 24 अप्रैल तक सप्ताह में केवल 3,500 से अधिक रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here