Covid-19 In India: भारत के लिए अगले 40 दिन अहम, नए वेरिएंट BF.7 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी- सूत्र

0
123
corona update top news
corona update

Covid-19 In India: देश में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। चीन में बढ़ रहे मामलों ने पूरी दुनिया की परेशानी बढ़ा दी है। भारत में इसे अब चौथी लहर का अलर्ट समझा जाने लगा है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 40 दिनों में कोरोना देश में तेजी से रफ्तार पकड़ लेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जनवरी में केस बढ़ जाएंगे। इस समय कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज चीन और जापान के साथ-साथ अमेरिका में भी देखे जाने लगे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जुलाई से अबतक देश में BF.7 वेरिएंट के कुल चार मामलों का पता चला। पिछले दो दिन में विदेश से लौटे 39 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Covid-19 In India
Covid-19 In India

Covid-19 In India: कोरोना के 268 नए केस आए सामने

ताजा आई जानकारी में सामने आया है कि जापान में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें हो रही हैं। बुधवार को जापान में 415 लोगों कोरोना से जान चली गई। यह एक दिन में मौत की सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि सूत्रों से खबर सामने आई है कि भारत में चौथी लहर में मौतों की संख्या नहीं बढ़ेंगी और न ही अस्पताल में लोगों को भर्ती होना होगा। हालांकि चीन और जापान में बढ़ रहे मामलों ने देश की चिंता इसलिए बढ़ा दी है। क्योंकि माना जाता है कि दुनिया में कोरोना महामारी की शुरूआत चीन से ही हुई थी। लेकिन चीन ने शुरुआत में बीमारी को छिपा कर रखा और यह धीरे- धीरे पूरी दुनिया में यह फैल गया।

बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 268 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। बुधवार को देश में 188 नए मरीज मिले थे। देश में अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 552 है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here