इस वर्ष ‘Accelerating Change’ थीम पर सेलिब्रेट किया जा रहा है World Water Day 2023, जानिए इसका महत्‍व

World Water Day 2023: साल 1993 में इसे पहली बार सेलिब्रेट किया गया था।इसे विश्व स्तर पर मनाने का उद्देश्य लोगों को पानी का महत्व बताना ओर जागरूक करना है

0
187
World Water Day 2023 top news
World Water Day 2023 top news

World Water Day 2023: प्रतिवर्ष 22 मार्च का दिन दुनियाभर में विश्व जल दिवस (World Water Day) के रूप में मनाया जाता है।इसका मकसद पानी की बर्बादी को रोकने के साथ ही जल संरक्षण करना भी है। विश्व जल दिवस के मौके पर एक थीम निर्धारित की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष की थीम – “एक्सीलरेटिंग चेंज”- यानी तेजी से परिवर्तन है। इस थीम के द्वारा जल क्षेत्र में तेजी और तत्कालीनता के महत्व पर जोर दिया जाएगा।

World Water Day 2023 News
World Water Day 2023.

World Water Day 2023: लोगों को पानी का महत्व बताना है मकसद

World Water Day 2023: साल 1993 में इसे पहली बार सेलिब्रेट किया गया था।इसे विश्व स्तर पर मनाने का उद्देश्य लोगों को पानी का महत्व बताना ओर जागरूक करना है।पानी की बर्बादी रोकना और संरक्षण के जरूरी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।इसके लिए स्कूल से लेकर कॉलेज, ऑफिस आदि में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

World Water Day 2023: कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत?

World Water day 2 min
Water Day 2023.

World Water Day 2023: ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में साल 1992 में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई थी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह प्रस्ताव पारित स्वीकार कर लिया गया। साल 1993 में 22 मार्च को पहली बार ‘विश्व जल दिवस’ मनाया गया। इसके बाद से हर साल 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” मनाया जाता है।

संबंधित खबरें