महान वैज्ञानिक और नोबल पुरस्‍कार विजेता Dr. Mario Molina के 80वें जन्‍मदिन पर Google ने बनाया खास Doodle, जानिए कौन थे Dr. Mario?

Google Doodle: डॉ. मारियो मोलिना मैक्सिकन केमिस्ट और रिसर्चर थे।उन्होंने ही अपने अनुसंधान के दौरान पाया था कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जिसे हम सभी सीएफसी के नाम से भी जानते हैं।

0
147
Google Doodle on Dr. Mario Molina

Google Doodle: दिग्‍गज सर्च इंजन गूगल आज यानी रविवार को एक खास शख्सियत का जन्‍मदिन मना रहा है।अपने चिर-परिचित अंदाज में गूगल आज गूगल डूडल बनाकर नोबल पुरस्‍कार विजेता डॉ. मारियो मोलिना को याद कर रहा है।आखिर कौन हैं डॉ. मारियो मोलिना जिन्‍हें गूगल ने खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है?
डॉ. मारियो मोलिना मैक्सिकन केमिस्ट और रिसर्चर थे।उन्होंने ही अपने अनुसंधान के दौरान पाया था कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जिसे हम सभी सीएफसी के नाम से भी जानते हैं।पृथ्वी के रक्षा कवच ओजोन लेयर के लिए बेहद खतरनाक है। उन्‍होंने ही सबसे पहले अंटार्कटिक ओजोन होल की खोज कर दुनिया को इसकी जानकारी दी थी।

Google Doodle on Dr. Mario Molina News
Google Doodle on Dr.Mario Molina.

Google Doodle: मना रहा 80वां जन्‍मदिन

Google Doodle: गूगल डूडल के जरिए महान वैज्ञानिक डॉ. मारियो मोलिना का आज 80 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।डॉ. मारियो मोलिना का जन्म 19 मार्च 1943 को मेक्सिको सिटी में हुआ था। मैक्‍सिको में रहते हुए 7 अक्‍टूबर 2020 को अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

Google Doodle: सीएफसी से ओजोन को होने वाले नुकसान से अवगत कराया

Google Doodle:वो साल था 1995 जब डॉ. मारियो मोलिना को उनकी बेहतरीन खोज के लिए केमिस्ट्री में नोबल प्राइज से सम्मानित किया गया।
उनकी बचपन से ही विज्ञान में विशेष रुचि थी।इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने बाथरूम को ही एक प्रयोगशाला में बदल दिया था।
डॉ. मारियो की कड़ी मेहनत रंग लाई और उनकी बड़ी उपलब्‍धि ने ही पूरे संसार को सीएफसी से ओजोन को होने वाले नुकसान से अवगत कराया।उन्‍होंने अपनी टीम के दूसरे साथियों के साथ मिलकर अपनी रिसर्च को एक किताब नेचर जनरल के नाम से प्रकाशित किया।इसी के बाद यूएनओ ने कड़ा कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय सन्धि पर काम किया।इसके तहत ओजोन लेयर को नुकसान पहुंचाने वाले लगभग 100 रसायनों को बैन किया गया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here