Global Warming: अप्रैल की शुरूआत हो चुकी है। मार्च में हुई बारिश के बावजूद मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। भारत में लोगों का गर्मी से अभी भी बुरा हाल है। केवल भारत ही नहीं दुनिया के बहुत से देश गर्मी की मार झेल रहे हैं। जहां एक ओर धरती के कुछ हिस्सों में सूखा पड़ रहा है, दूसरी ओर कुछ ऐसे शहर भी हैं जिन पर भविष्य में पानी में डूब जाने का खतरा मंडरा रहा है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। दुनियाभर के देश ग्लोबल वार्मिंग से परेशान हैं। इसी क्रम में वैज्ञानिक भी दावे कर चुके हैं कि अगर उचित कदम न उठाया गया, तो दुनिया के बहुत से खूबसूरत शहर पानी में डूब जाएंगे।

Global Warming: गर्मी की वजह से कैसे डूब सकते हैं शहर ?
Global Warming: 1880 के बाद से औसत वैश्विक तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि 2035 तक इसमें 0.3 से 0.7 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोत्तरी हो सकती है। बता दें की, गर्मी बढ़ने या यूं कहें कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। जिससे समुद्र के जल स्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। जो तेजी से कुछ शहरों के वजूद को मिटाने की ओर बढ़ रहा है।
गर्मी बढ़ने के कारण धरती से पानी अधिक मात्रा में भाप बनकर वायुमंडल में जाता है, जो तेज बारिश के रूप में नीचे गिरता है और बाढ़ जैसे हालात पैदा कर देता है। गर्मी बढ़ने पर इस तरह की गतिविधियां भी बढ़ जाएंगी। साथ ही साथ बवंडर और तूफान जैसी घटनाएं भी बढ़ जाएंगी। इस तरह जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ बहुत से और कारण भी शहरों के वजूद के लिए खतरा बनेंगे।

Global Warming: क्यों बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर?
Global Warming: समुद्र का जलस्तर बढ़ने के लिए साफ तौर पर बढ़ती हुई गर्मी ही जिम्मेदार है। दूसरी ओर गर्मी या ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर दो प्रमुख तरीकों से बढ़ता है। पहला तरीका ये है की तापमान बढ़ने के कारण ग्लेशियर और ज़मीन की बर्फ तेजी से पिघलती हैं। इनका पानी जमीन से नदियों द्वारा समुद्र तक पहुंचता है। दूसरा तरीका यह है कि गर्मी के कारण थर्मल विस्तार प्रक्रिया के तहत गर्म पानी ज्यादा जगह लेता है, जिसकी वजह से समुद्र का आयतन बढ़ जाता है और उसका जल स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ स्थानीय कारण भी समुद्र स्तर के तेजी से बढ़ने की वजह बन सकते हैं। जैसे समुद्र की धाराएं और जमीन की डूबती हुई परत आदि।
संबंंधित खबरें: